Search
Close this search box.

एनएसएस मद में संचित निधि की जानकारी उपलब्ध कराने का निदेश*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*एनएसएस मद में संचित निधि की जानकारी उपलब्ध कराने का निदेश*

राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू की अध्यक्षता में गत दिनों राजभवन, पटना में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में सभी विश्वविद्यालयों से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) मद में संचित निधि की जानकारी मांगी गई है। इस जानकारी को हरहाल में दस अक्टूबर तक राज्यपाल सचिवालय को उपलब्ध कराया जाना है।

बीएनएमयू, मधेपुरा के कुलपति प्रो. बी. एस. झा ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। कुलपति के निदेशानुसार एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों तथा सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र प्रेषित कर एनएसएस मद में संचित निधि की जानकारी 7 अक्टूबर, 2025 तक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि इससे संबंधित प्रतिवेदन ससमय राज्यपाल सचिवालय, राजभवन, पटना को प्रेषित की जा सके।

डॉ. शेखर ने बताया कि सभी स्नातकोत्तर विभागों एवं महाविद्यालयों द्वारा सभी विद्यार्थियों से नामांकन के समय एनएसएस के मद में राशि ली जाती है। इस राशि का छात्रहित में समुचित सदुपयोग करना आवश्यक है।

READ MORE

विषय : माननीय विधान पार्षद, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त पत्र, जो बिहार में स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उससे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं राज्य की उच्च शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है, पर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में।

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।

[the_ad id="32069"]