Search
Close this search box.

सेवानिवृत्ति पर डॉ. राकेश कुमार सिंह को भावभीनी विदाई, डॉ. अनिल कुमार ने संभाला विभागाध्यक्ष का प्रभार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सेवानिवृत्ति पर डॉ. राकेश कुमार सिंह को भावभीनी विदाई, डॉ. अनिल कुमार ने संभाला विभागाध्यक्ष का प्रभार

बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय के पश्चिमी परिसर स्थित स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभाग में आयोजित सादे एवं गरिमामय समारोह में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। डॉ. सिंह ने विभागाध्यक्ष का प्रभार विभाग के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार को विधिवत सौंपा।

समारोह की अध्यक्षता पश्चिमी परिसर प्रभारी सह हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. लाल प्रवीण सिन्हा ने की। वक्ताओं ने डॉ. राकेश कुमार सिंह के दीर्घ शैक्षणिक जीवन, प्रशासनिक दक्षता तथा विश्वविद्यालय एवं विभाग के प्रति उनके योगदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने अपने सेवाकाल में अध्यापन के साथ विभिन्न दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

डॉ. अनिल कुमार को अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष का प्रभार मिलने पर उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में विभाग के शैक्षणिक एवं अकादमिक विकास की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम में मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. रमणकांत चौधरी, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम मोहन मिश्रा, मैथिली विभाग के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक सह परमहंस लक्ष्मीनाथ गोसाईं चेयर के निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह, हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह,  डॉ. जैनेन्द्र कुमार, अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. सुप्रिता सुमन, मैथिली विभाग की डॉ. गीता कुमारी, इतिहास विभाग की डॉ. ममता रानी एवं डॉ. अंजु कुमारी, राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ. कविता कुमारी तथा डॉ. प्रेम शंकर सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

इस अवसर पर पश्चिमी परिसर के वरिष्ठ कर्मचारी श्री सत्य प्रकाश, श्री प्रभात कुमार, श्री आशीष कुमार सिंह, श्री सुनील सिंह, श्री रामनारायण ठाकुर, श्री अशोक मलिक एवं श्री सुरेंद्र सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

समारोह के अंत में डॉ. राकेश कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उनके सुखद एवं स्वस्थ सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना करते हुए उन्हें विदाई दी।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

[the_ad id="32069"]

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।