80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर डॉ. ए. के. सेन भवन में बिहार राज्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के महामंत्री श्री रोहित कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। तत्पश्चात उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वेंकटेश कुमार ने की। इस अवसर पर बीएनएमयू, मधेपुरा के पूर्व सीनेटर एवं संघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री श्री प्रमोद कुमार, श्रीमती नीलम एवं श्री सुरेश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने देश की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।


Post Views: 14














