Search
Close this search box.

सरकार के सामने मजबूती से रखी गई बात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सरकार के सामने मजबूती से रखी गई हमारी बात

उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ जी से प्रतिनिधिमंडल की लगभग एक घंटे तक बेहद गंभीर, तीखी और तर्कपूर्ण बातचीत हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी द्वारा रखे गए प्रत्येक तर्क का तथ्यों और तर्कों के साथ जवाब दिया और उन्हें हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए विवश किया।

मंत्री जी ने कहा कि अभी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। बैठक के बाद वे मुख्यमंत्री जी से मिलकर हमारी मांगों और पूरी स्थिति से उन्हें अवगत कराएंगे। साथ ही उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री जी से भी मिलने की बात कही।

यह बातचीत हमारे संघर्ष के लिए एक महत्वपूर्ण सकारात्मक संकेत है। अब समय और अधिक सक्रिय होने का है। जब सरकार के स्तर पर हमारी बात सुनी जा रही है, तो हमें भी अपनी एकजुटता और उपस्थिति मजबूती से दिखानी होगी।

लड़ाई निर्णायक दौर में है।
एकजुट रहें, पटना पहुँचें और अपने अधिकार की आवाज बुलंद करें।

मांग हमारी स्पष्ट है—न्यायपूर्ण भर्ती व्यवस्था, योग्य अभ्यर्थियों को अवसर और UGC नियमों के अनुरूप सम्मानजनक व्यवस्था।

READ MORE