Search
Close this search box.

सभी नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर (गेस्ट) को अविलंब बकाया मानदेय भुगतान की मांग 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  1. सभी नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर (गेस्ट) को अविलंब बकाया मानदेय भुगतान की मांग 

 

बीएनएमयू, मधेपुरा के विभिन्न विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभागों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में सितंबर 2025 से लगभग 200 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर (गेस्ट) कार्यरत हैं। ये शिक्षक नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं और संबंधित संस्थानों द्वारा सौंपे गए अन्य शैक्षणिक कार्यों का भी निष्पादन कर रहे हैं। इसके बावजूद लगभग एक वर्ष से उन्हें एक भी रूपया मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है। सीनेटर डॉ. सुधांशु शेखर ने इन सबों को अविलंब बकाया मानदेय भुगतान की मांग की है और इस संबंध में बुधवार को कुलसचिव को पत्र प्रेषित किया है।

 

उन्होंने कहा है कि नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर (गेस्ट) के भुगतान हेतु लंबे समय तक राशि उपलब्ध नहीं हुई थी। कुछ दिनों पूर्व राज्य सरकार द्वारा विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभागों तथा विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर (गेस्ट) को मानदेय भुगतान की राशि विश्वविद्यालय को प्राप्त हो गई है। इसके बावजूद पे-आईडी बनाने तथा अन्य कतिपय प्रक्रियागत कारणों से मानदेय भुगतान में विलंब हो रहा है।

उन्होंने कुलसचिव को पत्र लिखकर मांग की है कि सभी नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर (गेस्ट) का पे-आईडी बनाने सहित अन्य प्रक्रियाओं को यथाशीघ्र पूरा कराते हुए उन्हें अविलंब बकाया मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने का कष्ट किया जाए। साथ ही विश्वविद्यालय स्तर पर ऐसी व्यवस्था की जाए कि राज्य सरकार से आवंटन आने के बाद किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को वेतन, पेंशन, एरियर या मानदेय के भुगतान हेतु अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़े।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE