विषय : माननीय विधान पार्षद, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त पत्र, जो बिहार में स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उससे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं राज्य की उच्च शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है, पर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में
प्रसंग : माननीय सांसद/विधायक / मंत्री/ विधान पार्षद/अन्य गणमान्य व्यक्तियों से प्राप्त पत्र पर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में इस सचिवालय का पत्र संख्या-5541377 / मु०सं०स०. दिनांक-30.05.2006 एवं पत्रांक-5541358 दिनांक-12.08.2009
उपर्युक्त विषयक डॉ० संजीव कुमार सिंह, माननीय विधान पार्षद एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण का माननीय मुख्यमंत्री जी को संयुक्त रुप से सम्बोधित प्राप्त पत्र संख्या शून्य दिनांक-17.07.26 जो इस सचिवालय के संदर्भ संख्या/क्यू०आर० कोड संख्या-2026034512 से वेबसाइट www.dashboard.bihar.gov.in पर उपलब्ध है. की मूलप्रति यथोचित कार्रवाई हेतु संलग्न है।
निदेशानुसार अनुरोध है कि उपर्युक्त प्रासंगिक पत्रों में निहित निदेश के अनुसार छानबीन कर/ कराकर समुचित निर्णय लेते हुए कृत कार्रवाई से माननीय विधान पार्षद, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण को सूचित करते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय को भी इसकी सूचना उपलब्ध कराने की कृपा की जाय।













