Search
Close this search box.

विश्व पर्यावरण दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*विश्व पर्यावरण दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम*
—
बीएनएमयू, मधेपुरा के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बीएनएमयू के कुलपति प्रो. बी. एस. झा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के क्षेत्रीय निदेशक के निदेशानुसार कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र प्रेषित किया है। पत्र में पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही कार्यक्रम की रिपोर्ट, फोटोग्राफ्स एवं पेपर कटिंग्स आदि कार्यालयी ई. मेल पर उपलब्ध कराना आवश्यक है।

*पूरे वर्ष होता है जागरूकता कार्यक्रम*

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों के तहत पर्यावरण-संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही यहां बिहार सरकार एवं राजभवन द्वारा दिए गए निदेशों को गंभीरतापूर्वक लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में जल जीवन हरियाली मिशन, हर परिसर हरा परिसर योजना तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

*सेलिब्रेशन विथ प्लांटेशन अभियान की होगी शुरुआत*

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर भी माय बर्थ माय अर्थ तथा एक गाछ गुरू के नाम कार्यक्रम के तहत सैकड़ों पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा आगे पौधे लगाकर उत्सव मनाओ (सेलिब्रेशन विथ प्लांटेशन) अभियान की शुरुआत की जाएगी और लोगों को विभिन्न अवसरों पर पौधारोपण हेतु प्रेरित किया जाएगा‌।

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।