Search
Close this search box.

विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना, बायोटेक्नोलॉजी, बीसीए तथा गणित विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें इस साल के थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” पर एक संगोष्ठी तथा शपथ ग्रहण और वन विभाग के सौजन्य से सेहत वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम शामिल हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि अतीत हमारा अनुकूल रहा है लेकिन भविष्य हमारा अंधकारपूर्ण लग रहा है। इसलिए हमें अपने पर्यावरण को बचाने की जरूरत है। हमारा देश प्राचीनतम सभ्यता का देश रहा है। आज लोगों का सोच है कि पर्यावरण संभालना आपके लिए है लेकिन मैं अपवाद हूँ। आज हर पढ़े लिखे व्यक्ति बोतलदास बन बैठा है। मतलब हम आज पानी बोतलबंद प्लास्टिक में पी रहे हैं, जो हमारे पर्यावरण के साथ साथ सेहत का भी नुकसान कर रहा है।

विशिष्ठ अतिथि फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि यह धरती सभी जीवों के लिए है। किसी भी जीव जैसे गिद्ध, सांप, मेढक, गौरैया के समापन से हम अपने लिए पर्यावरण को अनुकूल नहीं बना सकते है। हम प्रकृति का बहुत ज्यादा दोहन कर रहे है हमें इससे बचना होगा।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए गणित विभागाध्यक्ष ले. गुड्डू कुमार ने कहा कि हमें शर्म का त्याग करते हुए बाजार जाते समय कपड़े, जुट के थैले का प्रयोग करें। लोग हमारे कहने से नहीं सुनते बल्कि हमें देखकर सीखते है। हमें बोलकर नहीं बल्कि प्रयोग में करकर ही अपने विद्यार्थियों को सिखा सकते है। हम साइकिल का प्रयोग करेंगे तभी हमारे बच्चे भी करेंगे। हम कार का प्रयोग करके बच्चों को साइकिल के लिए प्रेरित नहीं कर सकते है।

एएसआई रजनीश ने कहा कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए अपने हिस्से की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी हमें एक दूसरे को दोष देने की प्रवृत्ति से बचना होगा।

बीसीए शिक्षक असीम आनंद ने कहा कि हमें अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने और टिकाऊ जीवन शैली अपनाने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने होंगे।

बायोटेक्नोलॉजी के शिक्षक शिवनाथ साहू ने बताया कि इस बार “द रिपब्लिक ऑफ कोरिया” को विश्व पर्यावरण दिवस के लिए वैश्विक अवलोकन की मेजबानी प्रदान की गई है। कोरिया को दूसरी बार इसकी मेजबानी प्रदान की गई है।

इस अवसर पर गणित विभाग से दीपक कुमार तथा एनसीसी कैडेट सार्जेंट मुनचुन कुमारी ने बेहतर भाषण दिया। इसके साथ ही बायोटेक्नोलॉजी विभाग के अमर, सावन, केशव, आशीष तथा बीसीए विभाग के काजल तथा दीपक ने अपनी बात रखी।

इस अवसर पर बीसीए विभाग के शिक्षक के. के. भारती, वन विभाग के वनपाल विजय कुमार, राकेश कुमार वचनदेव झा, वनरक्षी अरविंद कुमार, संतोष कुमार, रूपम कुमारी, दामिनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, पुष्पा कुमारी, प्रेमचंद कुमार, पंकज राज, रजनीश कुमार, चन्द्रहाणी भारती, नारद तथा महाविद्यालय के कर्मचारी बबलू, महेश, अशोक, सुनील समेत सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन