Search
Close this search box.

विज्ञान के छात्र नई खोज कर समाज को दें नई दिशा: प्रो. गुलरेज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विज्ञान के छात्र नई खोज कर समाज को दें नई दिशा: प्रो. गुलरेज

सीमित संसाधन के बावजूद छात्रों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया: डॉ. उर्मिला
छोटी छोटी यंत्र में नया आईडिया के साथ छात्रों ने लगाई प्रदर्शनी
<

सहरसा। आर एम कॉलेज में भौतिकी फोर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने नए आइडिया को दिखाकर विज्ञान के प्रति अपनी ललक को दिखाया। विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला अरोरा की अध्यक्षता और डॉ. सोनी कुमारी के संचालन में आयोजित प्रदर्शनी में बच्चों ने पेरिस्कोप, किलोडिस्कोप, सीरीज बल्ब सहित कई अन्य छोटे छोटे यंत्र में अपना नया आईडिया की प्रस्तुति की।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. गुलरेज रोशन रहमान ने बच्चों की ललक और प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्र विज्ञान में नई खोज को बढ़ावा देकर समाज और देश की तरक्की करें। उन्होंने फिजिक्स विभाग के इस कार्यक्रम पर प्रसन्नता जताते हुए और बेहतर प्रदर्शन की बात कही।

पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. ललित नारायण मिश्र, डॉ. आशुतोष झा, डॉ. इंद्रकांत झा ने कहा कि छात्रों ने सीमित संसाधन के बावजूद बेहतर करने का प्रयास किया है। उन्होंने फिजिक्स के छात्रों को बधाई दी। डॉ. उर्मिला अरोरा ने कहा कि फिजिक्स बहुत ही इंटरेस्टिंग विषय है। इसमें रोज नया करने की सीख मिलती है।


डॉ. सोनी कुमारी, डॉ. अब्दुल सत्तार ने कहा कि आगामी सत्र के बच्चे अभी से तैयारी शुरू कर दिए हैं। कुछ बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है।

मौके पर छात्र मनीष, निशांत, सुमन, आकाश, श्रवण, लता, लक्ष्मी, राजा, अंकित, लवली, राहुल, रानी, उमेश, नूतन, संजय सहित बड़ी संख्या में छात्रों ने भागीदारी निभाई। मौके पर डॉ. शुभ्रा पांडे, डॉ. प्रतिभा कपाही, डॉ. संजय कुमार परमार, डॉ. श्वेता प्रसाद, डॉ. मोनिका, डॉ. कोमल गुप्ता, डॉ. सतीश राज, डॉ. लक्ष्मण कुमार, डॉ. हनी सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने छात्रों के प्रयास की सराहना की।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।