ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय, वीरपुर (सुपौल) में खेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय, वीरपुर (सुपौल) में मेजर ध्यानचंद (हॉकी के जादूगर) की जयंती (राष्ट्रीय खेल दिवस) के उपलक्ष♦
में शनिवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
सौ मीटर की दौड़ प्रतिगोगिता बालिका वर्ग में निमा कुमारी विजेता एवं कल्पना कुमारी उप-विजेता तथा बालक वर्ग में अमित कुमार विजेता एवं अनुज कुमार उप-विजेता रहे। दो सौ मीटर की दौड़ प्रतिगोगिता बालिका वर्ग में अमित कुमार विजेता तथा अनुज कुमार एवं मणिकांत कुमार संयुक्त रूप से उप-विजेता रहे। म्यूजीकल चेयर में निशा कुमारी विजेता एवं दिव्या कुमारी उप-विजेता रही। शिक्षकों के बीच आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में डॉ. सुधांशु शेखर विजेता एवं डॉ. बीरेंद्र पासवान उपविजेता रहे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राजीव सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर हम विशेष रूप से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हैं। उन्होंने देश को कई बार ओलंपिक का स्वर्ण पदक दिलाया।
महाविद्यालय खेल प्रभारी डॉ. राम नरेश राय ने बताया कि अगले सप्ताह एक समारोह आयोजित कर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा !
इस अवसर पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. निहारिका प्रजापति, सीनेटर द्वय डॉ. सुभाषचन्द्र राम एवं डॉ. सुधांशु शेखर, डॉ. बीरेंद्र पासवान, डॉ. रामनरेश राय,
डॉ. राम अवतार कापर, डॉ. रजनीगंधा, डॉ. मुख्तार पासवान, डॉ. फ़ैज़ ए. सिद्दीकी, डॉ. कमल कंचन, बीरेंद्र ठाकुर, दीपक झा, मोहम्मद आलिम, जयशंकर श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।













