Search
Close this search box.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग (उत्तरी परिसर), भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा द्वारा 07 अगस्त 2026 को “राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 एवं अर्थशास्त्र शिक्षा” विषय पर एक संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*संक्षिप्त प्रतिवेदन*

विषय: *राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 एवं अर्थशास्त्र शिक्षा*
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में
*अखिल भारतीय शिक्षा समागम (ABSS) 2026*
दिनांक: 07 अगस्त 2026
आयोजक: *विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग (उत्तर परिसर), भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा*

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग (उत्तरी परिसर), भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा द्वारा 07 अगस्त 2026 को “राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 एवं अर्थशास्त्र शिक्षा” विषय पर एक संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों, उपलब्धियों तथा अर्थशास्त्र शिक्षा में इसके प्रभावों पर सार्थक विमर्श करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मिथिलेश कुमार झा, विभागाध्यक्ष ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख प्रावधानों, बहुविषयक शिक्षा, अनुसंधान संस्कृति, कौशल विकास तथा गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों से नई शिक्षा नीति के अनुरूप ज्ञान, नवाचार एवं अनुसंधान को अपनाने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता श्रीमती प्रज्ञा प्रसाद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यावहारिक पक्षों, छात्र-केंद्रित शिक्षण, रोजगारपरक शिक्षा तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि NEP 2020 विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विशिष्ट वक्ता डॉ. ओंकार नाथ मिश्र ने अर्थशास्त्र शिक्षा में डिजिटल तकनीक, डेटा विश्लेषण, अनुसंधान एवं नवाचार की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति उच्च शिक्षा को वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रतिस्पर्धी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में विभाग के शिक्षकगण, शोधार्थियों एवं एम.ए. के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विषय से संबंधित विचार-विमर्श में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. संध्या कुमारी ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, शिक्षकगण, शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

READ MORE

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग (उत्तरी परिसर), भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा द्वारा 07 अगस्त 2026 को “राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 एवं अर्थशास्त्र शिक्षा” विषय पर एक संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजित

[the_ad id="32069"]