Search
Close this search box.

राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय, सहरसा में क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद का गठन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद का गठन

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय, सहरसा में क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु सात सदस्यीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद का गठन किया गया है। यह महाविद्यालय है। जारी अधिसूचना (सूचना संख्या-30/26, दिनांक 06 मई 2026) के अनुसार, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) गुलरेज रौशन रहमान को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा कपाही को सांस्कृतिक प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

समिति में डॉ. नागेंद्र राय को खेल-कूद प्रभारी बनाया गया है, जबकि डॉ. कविता कुमारी, डॉ. कुमारी अपर्णा, डॉ. लक्ष्मी कुमार कर्ण, डॉ. संजय कुमार एवं डॉ. अरुण कुमार को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) गुलरेज रौशन रहमान ने बताया कि विद्यार्थियों के समग्र विकास में क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए यह समिति महाविद्यालय में नियमित रूप से क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करेगी। इन सभी गतिविधियों में अधिकाधिक विद्यार्थियों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. प्रतिभा कपाही ने परिषद् के गठन का स्वागत किया है और इसमें नई जिम्मेदारी के लिए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि यह कदम न केवल छात्रों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि शैक्षणिक माहौल में सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों की सहभागिता को भी नई ऊंचाई देगा।

महाविद्यालय में विधिवत क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के गठन से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने इसके लिए प्रधानाचार्य को बधाई दी है। सबों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा और पहचान मिलेगी।

READ MORE

बाढ़, सुखाड़, भूकंप ,अगलगी से पीड़ित इस क्षेत्र में यह प्रशिक्षण साबित होगा बहुपयोगी* : कुलपति *युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण के समापन समारोह में पहुंचे कुलपति,प्रतिभागियों को दिया प्रमाणपत्र