Search
Close this search box.

समय का उचित प्रबंधन कर तैयारी करें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समय का उचित प्रबंधन कर तैयारी करें
——
मैथिली विषय में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए छात्र- छात्राओं को नियमित अध्ययन, समय का उचित प्रबंधन एवं योजनाबद्ध तैयारी अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे पाठ्यक्रम के प्रत्येक अध्याय को ध्यानपूर्वक पढ़ें और कठिन अंशों पर विशेष ध्यान दें। विशेष रूप से गद्य, पद्य, व्याकरण, निबंध, पत्र-लेखन और अनुवाद का नियमित अभ्यास आवश्यक है। मैथिली विषय में भाषा-शुद्धता, सरल अभिव्यक्ति और स्पष्ट लेखन शैली का विशेष महत्व है।

विद्यार्थियों को प्रतिदिन निश्चित समय निकालकर पाठ दोहराना चाहिए। पूर्व परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों का अभ्यास करना बहुत लाभदायक होता है।साहित्यकारों का परिचय, प्रमुख रचनाएँ, भाषा-शैली और भावार्थ पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उत्तर लिखते समय शीर्षक, उपशीर्षक और सुंदर प्रस्तुति परीक्षा में अतिरिक्त प्रभाव छोड़ती है।
– डॉ. अतुलेश्वर झा, अध्यक्ष, मैथिली विभाग, एच. पी. एस. कॉलेज, निर्मली, सुपौल

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार विधान परिषद् चुनाव में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी माननीय विधान पार्षद प्रो. नवल किशोर यादव जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं