*भूपेंद्र विचार मंच के बैनर तले मनेगी रासबिहारी मंडल पुण्यतिथि समारोह*
रविवार की संध्या डीबी रोड स्थित विचार मंच उपाध्यक्ष प्रीति यादव के आवासीय परिसर में भूपेंद्र विचार मंच की बैठक विचार मंच के अध्यक्ष परमेश्वरी यादव की अध्यक्षता एवं सचिव डॉक्टर आलोक कुमार के संचालन में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से छब्बीस अगस्त को प्रखर स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी मंडल की पुण्यतिथि समारोह वृहद स्तर पर मनाने का निर्णय एकमत से लिया गया।सचिव डॉक्टर आलोक कुमार ने कहा कि यह पुण्यतिथि समारोह श्री कृष्ण मंदिर,गोशाला परिसर में दिन के दो बजे से करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त अवसर पर आईएएस,विचारक गोरेलाल यादव को आमंत्रित करने पर सहमति बनी वहीं पुण्यतिथि के अवसर पर *सामाजिक सुधार के अग्रदूत : बाबू रासबिहारी लाल मंडल* विषय पर परिचर्चा करने एवं सचिव द्वारा विषय प्रवेश का भी निर्णय लिया गया।बैठक में ससमय आमंत्रण पत्र भेज विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को वृहद स्तर पर आमंत्रित करने पर सबों ने एकमत से सहमति दी।इससे पूर्व गत बैठक के निर्णयों की संपुष्टि की गई।
कार्यक्रम के अंत में संस्थापक अध्यक्ष स्मृतिशेष प्रो श्यामल किशोर यादव की आत्मा के शांति हेतु एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।बैठक में वरीय कार्यकारिणी सदस्य प्रो. अरुण कुमार,उपाध्यक्ष द्वय ई. चन्द्रशेखर,प्रीति यादव,प्रो. गीता यादव,कोषाध्यक्ष राम कृष्ण यादव, संयुक्त सचिव द्वय प्रो. समीर आनंद,डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर, कार्यकारिणी सदस्य ई. महेंद्र नारायण,विनीता भारती आनंद कुमार उपस्थित रहे।













