Search
Close this search box.

भूपेंद्र बाबू समाज के अंतिम पायदान के लोगों का उद्धारक थे : नरेंद्र नारायण यादव।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भूपेंद्र बाबू समाज के अंतिम पायदान के लोगों का उद्धारक थे : नरेंद्र नारायण यादव।

समाज के अंतिम पायदान के लोगों की आवाज थे भूपेंद्र बाबू। भूपेंद्र बाबू का सपना था कि पदाधिकारी आम जनों को समुचित सम्मान दें “। स्थानीय मधेपुरा होटल में आयोजित 52 वीं पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहीं।

भूपेन्द् ना ०मंडल विचार मंच के तत्वाधान में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रो. सच्चिदानंद यादव ने की । सर्वप्रथम भूपेंद्र बाबू के तस्वीर पर आगत अतिथियों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि किया।

स्वागताध्यक्ष प्रीति यादव ने कहा कि समाजवाद के पुरोधा पूर्व सांसद स्व भूपेंद्र बाबू का आज ही के दिन 1975 में मेरे गांव टेंगराहा में निधन हुआ था। उन्होंने कहा भूपेंद्र बाबू जीवन भर दबे कुचले के आवाज के उठाते रहे थे। प्रीति यादव ने कहा जरूरत है बताए मार्ग पर चलकर समाज हित में कार्य करने का। तत्पश्चाप रेखा यादव ने स्वागत गीत और डॉ. सुरेश ‘शशि’ ने भूपेंद्र बाबू से संबंधित गीत प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विचार मंच के संस्थापक सचिव प्रो० सच्चिदानंद यादव जी के समाज सेवा और शैक्षिणिक जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंग वस्त्रंम् एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया । प्रशस्ति-पत्र का वाचन डॉ० आलोक कुमार ने किया।

सहरसा के पूर्व विधायक अरुण कुमार ने बताया कि, “मधेपुरा की धरती राजनीतिक रूप से काफी उर्वर है। भूपेंद्र बाबू ने इसे और अधिक ऊंचाई प्रदान की” पूर्व कुलपति प्रो० अनंत कुमार यादव ने भूपेंद्र बाबू के महानता की चर्चा की।

पूर्व विधान पार्षद विजय कुमार वर्मा ने अपने संस्मरणों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की। 29 मई, 1975 को भूपेंद्र बाबू को मधेपुरा में जयप्रकाश आंदोलन के क्रम में जनता सरकार के गठन पर भाषण देना तय था। उसी दिन उनके देहावसान की खबर सुनकर हम लोग मर्माहत हो गए। भूपेन्द्र बाबू के शोक सभा की अध्यक्षता श्रद्धेय बी. पी. मंडल साहब ने की थी ।

विचार मंच के उपाध्यक्ष प्रो. शचींद्र ने कहा कि विचार मंच में नए लोगों को निरंतर आते रहना चाहिए ताकि हम अपने मिशन में कामयाब हो सके।

श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में डॉ. भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी, डॉ. अरुण कुमार, समाजसेवी चंद्रशेखर कुमार , प्रो०विजेंद्र नारायण यादव, का. गणेश मानव, डॉ. अशोक कुमार, शंभू शरण भारतीय, संजय क्रांति , प्रो. गीता यादव , राजेंद्र प्रसाद यादव, नरेश कुमार यादव, डॉ. रणधीर यादव डॉ. सुधांशु शेखर थे।

इस अवसर पर ई रविन्द्र यादव, का. रमण कुमार, स्वदेश कुमार, दीपक प्रसाद, प्रो. जयकृष्ण यादव, डॉ. फिरोज मंसूरी, प्रो. दयानंद प्रो. नारायण कुमार, आनंद कुमार और समीर आनंद प्रमुख रूप उपस्थित थे। समारोह का संचालन सचिव परमेश्वरी यादव एवं संयुक्त सचिव डॉ. हर्षवर्धन सिंह राठौड़ और धन्यवाद ज्ञापन रामकृष्ण यादव ने किया।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।