Search
Close this search box.

भूपेंद्र नारायण मंडल पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*भूपेंद्र नारायण मंडल पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित।*

“समाज के अंतिम पायदान के लोगों की आवाज थे भूपेंद्र बाबू। भूपेंद्र बाबू का सपना था कि पदाधिकारी आम जनों को समुचित सम्मान दें “। उक्त बातें स्थानीय मधेपुरा होटल में आयोजित 52 वीं पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहीं । भूपेन्द्र ना ०मंडल विचार मंच के तत्वाधान में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रो० सच्चिदानंद यादव ने की ।उनकी अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम भूपेंद्र बाबू के तस्वीर पर आगत अतिथियों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि किया।

स्वागताध्यक्ष चर्चित समाजसेवी एवं उद्यमी प्रीति यादव ने बताया कि आज के ही दिन लगभग पांच दशक पूर्व 1975 में मेरे गांव टेंगराहा में उनका निधन हुआ था उनका निधन एक अध्याय का अंत था , एक विचाराधारा की गति का थमना था।तब से हर साल उनकी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके विचारों पर चर्चा,चिंतन,मनन किया जाता है। तत्पश्चाप रेखा यादव ने स्वागत गीत और डॉ० सुरेश ‘शशि’ ने भूपेंद्र बाबू से संबंधित गीत प्रस्तुत किया ।

*इस अवसर पर विचार मंच के संस्थापक सचिव प्रो० सच्चिदानंद यादव जी के समाज सेवा और शैक्षिणिक जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंग वस्त्रंम् एवं प्रशस्ति-पत्र से विशेष रूप से सम्मानित किया गया ।* प्रशस्ति-पत्र का वाचन डॉ० आलोक कुमार ने किया ।


सहरसा के पूर्व विधायक अरुण कुमार ने बताया कि, “मधेपुरा की धरती राजनीतिक रूप से काफी उर्वर है । भूपेंद्र बाबू ने इसे और अधिक ऊंचाई प्रदान की” पूर्व कुलपति प्रो० अनंत कुमार यादव ने भूपेंद्र बाबू के महानता की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने आदर्श राजनीति की एक लकीर खींची जिसे पार पाना संभव नहीं । पूर्व विधान पार्षद विजय कुमार वर्मा ने अपने संस्मरणों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भूपेंद्र बाबू हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए प्रकाशपुंज थे जिसके अंतर्गत हमलोगों ने राजनीति की परिभाषा जानी। उन्होंने कहा कि 29 मई 1975 को भूपेंद्र बाबू को मधेपुरा में जयप्रकाश आंदोलन के क्रम में जनता सरकार के गठन पर भाषण देना तय था ।उसी दिन उनके देहावसान की खबर सुनकर हम लोग मर्माहत हो गए।

पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने कहा कि भूपेन्द्र बाबू के शोक सभा की अध्यक्षता श्रद्धेय बी० पी० मंडल साहब ने की थी उनका जाना मानों राजनीतिक गलियारे को सुना कर गया जिसकी भरपाई आजतक संभव नहीं हुई। विचार मंच के उपाध्यक्ष प्रो० शचींद्र ने कहा कि विचार मंच में नए लोगों को निरंतर आते रहना चाहिए ताकि हम अपने मिशन में कामयाब हो सके । श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में डॉ० अरुण कुमार, समाजसेवी चंद्रशेखर कुमार , प्रो०विजेंद्र नारायण यादव, का० गणेश मानव,डॉ० अशोक कुमार, शंभू शरण भारतीय, संजय क्रांति , डॉ० सुधांशु शेखर,प्रो० गीता यादव , राजेंद्र प्रसाद यादव, नरेश कुमार यादव, मनहरा और डॉ०रणधीर यादव थे । इस अवसर पर ई० रविन्द्र यादव, का० रमण कुमार, स्वदेश कुमार, दीपक प्रसाद,प्रो० जयकृष्ण यादव, डॉ ०फिरोज मंसूरी, प्रो० दयानंद प्रो० नारायण कुमार, आनंद कुमार और समीर आनंद प्रमुख रूप उपस्थित थे । *समारोह का संचालन सचिव परमेश्वरी यादव एवं संयुक्त सचिव डॉ०हर्षवर्धन सिंह राठौड़ और धन्यवाद ज्ञापन रामकृष्ण यादव ने किया ।*

इससे पूर्व प्रातः सवा सात बजे भूपेंद्र चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर विचार मंच के ही बैनर तले स्थानीय नगरवासी,बुद्धिजीवियों,राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर चर्चित समाजसेवी एवं वरीय साहित्यकार प्रो भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी ने उनके जीवन के अनछुए पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।पूर्व कुलसचिव प्रो शचींद्र महतो की अध्यक्षता एवं विचार मंच के सचिव परमेश्वरी यादव के संचालन में लोगों के श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला जारी रहा।

*भूपेंद्र नारायण मंडल की राजकीय जयंती कार्यक्रम पटना के साथ जिला मुख्यालय में कराने की मांग*

इस अवसर पर जिले की सक्रिय साहित्यिक,सांस्कृतिक संस्था आजाद पुस्तकालय की टीम ने कहा कि महामना भूपेंद्र नारायण मंडल का नाम देश-दुनिया में समाजवाद को आगे बढ़ाने वाले मनीषियों एवं कर्मयोगियों में शामिल है। उन्होंने जीवन में ईमानदार, सेवा एवं त्याग की एक मिसाल कायम की और अपना सर्वस्व समाज के अंतिम व्यक्ति के हितों के लिए समर्पित कर दिया। लेकिन दुख की बात है कि इतिहास के पन्नों में उनके योगदान को पर्याप्त स्थान नहीं मिला है। वहीं आजाद पुस्तकालय की ओर से आयोजित किए जा रहे जिला स्थापना दिवस विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत महामना भूपेन्द्र नारायण मंडल को विशेष रूप से याद किया गया। *आजाद पुस्तकालय की ओर से इनके पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर गुरुवार को इनके ज्येष्ठ सुपौत्र दीपक प्रसाद को भूपेंद्र नारायण मंडल के नाम पर अवस्थित बी एन मंडल स्टेडियम में सैकड़ों छात्र छात्राओं की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।* उस अवसर पर बच्चों को भूपेंद्र नारायण मंडल के बारे में जानकारी देते हुए आजाद पुस्तकालय के सचिव डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर द्वारा रचित संक्षिप्त जीवनी भी बांटी गई।अध्यक्ष प्रो विनय कुमार चौधरी की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर सुधांशु शेखर की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में नेशनल एकेडमी टीम की भूमिका अहम रही ।
वहीं शुक्रवार को *आजाद पुस्तकालय की एक टीम ने कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर सुधांशु शेखर के नेतृत्व में बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव से इस संबंध में सार्थक वार्ता की।* वार्ता के दौरान भूपेन्द्र बाबू के योगदान को रेखांकित किया गया और इनकी विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। *इस क्रम में भूपेंद्र जयंती एवं पुण्यतिथि पर मधेपुरा में राजकीय समारोह आयोजित करने और विश्वविद्यालय में शोध पीठ की स्थापना की मांग को जोरदार तरीके से सामने लाया गया।* उपाध्यक्ष ने इस पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। **उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से मुलाकात कर आवश्यक कार्रवाई की मांग करेंगे* और जरूरत पड़ने पर वे इस टीम को भी पटना बुलाएंगे। इसके पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष को आजाद पुस्तकालय के ओर से जिला स्थापना दिवस पर प्रकाशित विशेष कीट भेंटकर सम्मानित किया।

*भूपेंद्र बाबू को नहीं मिला उचित सम्मान*

कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुधांशु शेखर एवं सचिव डॉ. हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कहा कि भूपेन्द्र बाबू को राज्य सरकार से आज भी वह सम्मान नहीं मिल सका है, जिसके वे हकदार थे। इसलिए यह आवश्यक है कि बिहार सरकार द्वारा राजकीय जयंती पटना के साथ-साथ मधेपुरा जिला मुख्यालय में भी मनाने की घोषणा हो और विश्वविद्यालय में भूपेंद्र शोध पीठ की स्थापना कराई जाए। इससे भूपेन्द्र बाबू के जीवन-दर्शन का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा और कई अनछुए पहलु भी सामने आएंगे।

*विधानसभा उपाध्यक्ष से है विशेष उम्मीद*

वार्ता के दौरान वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. भूपेंद्र नारायण यादव ‘मधेपुरी’ एवं समाजसेवी एवं उद्यमी प्रीति गोपाल ने कहा कि बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव भूपेंद्र बाबू को अपना आदर्श मानते हैं। इसलिए इनसे स्थानीय लोगों को काफी उम्मीदें हैं। आशा है कि आने वाले दिनों में जिले में राजकीय समारोह और विश्वविद्यालय में शोध पीठ की स्थापना का सपना साकार होगा। इस अवसर पर पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार, समाजसेवी आनंद कुमार एवं शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान भी उपस्थित थे।

वहीं महामना भूपेंद्र नारायण मंडल की 52 वीं पुण्यतिथि पर विश्वविद्यालय मुख्यालय में कुलपति की उपस्थिति में,पैतृक गांव रानीपट्टी में स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर राजनीति के इस अजात शत्रु को लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

महामना भूपेंद्र नारायण मंडल पुण्यतिथि समारोह, 2026

रिपोर्ट : डॉ. हर्ष वर्धन सिंह राठौर, सचिव, आजाद पुस्तकालय, कतराता, मधेपुरा।

READ MORE