Search
Close this search box.

भूपेंद्र नारायण मंडल पुण्यतिथि समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भूपेंद्र नारायण मंडल पुण्यतिथि समारोह- 2026

“भूपेंद्र बाबू आम अवाम के बेहतरी के लिए सड़क से लेकर संसद तक आजीवन संघर्ष करते हैं। समाजवाद का अलख  जगाने वालों में उनका स्थान अग्रिम पंक्ति में है ।” भूपेंद्र नारायण मंडल के 52वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रो० (डॉ०) भूपेंद्र मधेपुरी ने उदगार व्यक्त किया । नगर के भूपेंद्र प्रतिमा स्थल,भूपेंद्र चौक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए पूर्व कुलसचिव प्रो० शचींद्र ने भूपेंद्र बाबू को समतामूलक समाज का स्वप्नद्रष्टा बताया। भूपेंद्र नारायण मंडल विचार मंच के तत्वाधान में आयोजित समारोह में अध्यक्ष परमेश्वरी यादव, मुखिया,भेलवा पंचायत ने कहा कि, आज के ही दिन 1975 में टेंगराहा ग्राम में भूपेंद्र बाबू का देहावसान हुआ था।

स्वागताध्यक्ष प्रीति यादव ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा का मुख्य कार्यक्रम भूपेंद्र बाबू के महाप्रयाण स्थल टेंगराहा में होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से मधेपुरा में ही आयोजित किया गया है।

इस अवसर पर पूर्व कुलसचिव प्रो. शचीन्द्र महतो, प्रो. विनय कुमार चौधरी, अमरेंद्र यादव दीपक प्रसाद, ई. महेंद्र नारायण मंडल, राजेंद्र प्रसाद यादव, ई. रविंद्र यादव, डॉ. नारायण कुमार, अभय कुमार, मिथिलेश कुमार, डॉ. अशोक कुमार, संस्थापक प्रधानाचार्य, मधेपुरा कॉलेज, विष्णु देव यादव,शतीश चंद्र, संत कुमार का० गणेश मानव, आनंद कुमार, रेखा कुमारी, ललित माधव, भूपेन्द्र नारायण मंडल के सुपौत्र दीपक प्रसाद, सीनेटर डॉ. सुधांशु शेखर, शोधार्थी डॉ. सौरभ कुमार चौहान सहित काफी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।समारोह का संचालन डॉ. आलोक कुमार और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने किया ।

                 

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।