Search
Close this search box.

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सुभाष चन्द्र बोस का योगदान अविस्मरणीय : प्रधानाचार्य।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*पराक्रम दिवस समारोह*

याद किए गए सुभाषचन्द्र बोस
———-
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सुभाष चन्द्र बोस का योगदान अविस्मरणीय : प्रधानाचार्य

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में गुरुवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं सेहत केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में सुभाषचंद्र बोस जयंती सह पराक्रम दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा सह परिचर्चा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास काफी प्रेरणादायक है। यह सैकड़ों महापुरुषों के त्याग, बलिदान एवं पराक्रम से भरा हुआ है। इसमें नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का योगदान सबसे विशिष्ट एवं अविस्मरणीय है।

उन्होंने कहा कि सुभाषचन्द्र बोस ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा का नारा दिया था। इस नारे ने भारतवासियों में देशभक्ति का संचार किया और देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस एक वीर योद्धा एवं लोकप्रिय जननायक थे। उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी और स्वतंत्र भारत की अस्थाई सरकार बना लिया था।

उन्होंने कहा कि सुभाषचन्द्र बोस और गांधी के बीच वैचारिक मतभेद था। इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते थे। सुभाषचंद्र बोस ने ही सबसे गांधी को राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया और गांधी ने भी सार्वजनिक रूप से सुभाष की देशभक्ति को अतुलनीय बताया।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए एनसीसी पदाधिकारी
लेफ्टिनेंट गुड्डू कुमार ने कहा कि आजादी की लड़ाई में सुभाषचंद्र बोस का योगदान सबसे प्रमुख है। भारतीय सेना पर आज भी उनके द्वारा गठित आजाद‌‌ हिंद फौज की छाप है। हमारे कई बटालियन का नाम उससे संबंधित है।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि की। इस अवसर पर शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान, अभिषेक राय, एसयूओ आदित्य रमण, यूओ अंकित कुमार, एसजीटी वाणी कुमारी, आलोक कुमार, खुशी कुमारी, शुक्रिया कुमारी, मुनचुन कुमारी, नीतीश कुमार, अनंत कुमार, अंकेश कुमार, सत्यम कुमार, दिलखुश कुमार, गौरव कुमार, धनंजय कुमार, अमर कुमार, आशीष कुमार, दिलखुश कुमार, सन्नी कुमार, अंजनी राज, प्रिया विश्वास, स्वाति कुमारी, निकिता, मनीषा कुमारी, दिव्या, ज्योति कुमारी, मुनचुन कुमारी, वंदना कुमारी, मुस्कान कुमारी, सुप्रिया कुमारी, जूही कुमारी, सुप्रिया, गौरव, आबू, जीत कुमार, रोहित कुमार, अंकुश कुमार, अनू, रंजन कुमार, हिमांशु कुमार, कृष्णा राज, राम, शंकर कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]