Search
Close this search box.

अभाविप ने मनाया पराक्रम दिवस।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अभाविप ने मनाया पराक्रम दिवस समारोह

——
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मधेपुरा के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती सह पराक्रम दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा सह परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने सुभाषचन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि की और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया ‌

इस अवसर पर विभाग प्रमुख प्रो. ललन प्रसाद अद्री ने कहा कि सुभाषचन्द्र ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई गति दी। उनके द्वारा दिया गया नारा हम तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा आज भी देश में नया जोश भर देता है।

उन्होंने कहा कि सुभाषचन्द्र बोस अपने समय में सबसे अधिक लोकप्रिय नेता थे। उनकी लोकप्रियता की ही बानगी थी कि महात्मा गांधी के न चाहने के बावजूद वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हो गए।

*राष्ट्रवादी थे सुभाष*

नगर अध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि सुभाषचन्द्र बोस एक महान विचारक, वीर योद्धा, लोकप्रिय जननायक एवं सच्चे राष्ट्रवादी थे। उनके लिए देश प्रथम एवं सर्वोपरि था। उन्होंने देशहित के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

*स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान*
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. उपेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।‌ उनके योगदान के बगैर स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास अधूरा है।

प्रांत सह शोध संयोजक डॉ. रंजन कुमार ने कहा कि सुभाषचन्द्र बोस युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। युवाओं को उनके विचारों एवं कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन विभाग संयोजक सौरभ कुमार ने किया। विषय प्रवेश जिला संयोजक नवनीत सम्राट ने किया। धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री अंकित आनंद ने किया।

इस अवसर पर प्रांत विश्वविद्यालय सह संयोजक आमोद आनंद, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संजीव उर्फ सोनू, नगर सह मंत्री अंशु कुमार, रवि रंजन कुमार, शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान, शिवम कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।

[the_ad id="32069"]