Search
Close this search box.

*बेगूसराय के किशन बनें रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के विजेता*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*बेगूसराय के किशन बनें रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के विजेता*

*एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में एक दूसरे को मात देने में चाल से जूझते रहे खिलाड़ी*
जिला मुख्यालय के वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम में सोमवार को मधेपुरा जिला शतरंज संघ मधेपुरा के बैनर तले आयोजित रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता – 2026 में देर शाम तक चले नौ राउंड में झारखंड,बिहार,बंगाल,हरियाणा सहित कई राज्यों के सवा सौ से अधिक शतरंज खिलाड़ी चाल द्वारा एक दूसरे को मात देने के लिए संघर्ष करते नजर आए।जिला शतरंज संघ मधेपुरा के द्वारा आयोजित रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का उद्घाटन एवं विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित साउथ एशिया शतरंज संघ के अध्यक्ष,ऑल इंडिया शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,जिला शतरंज संघ मधेपुरा के अध्यक्ष सह वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम के संस्थापक डॉक्टर अशोक कुमार,मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा की प्रधानाचार्य डॉक्टर पूनम यादव,वरीय साहित्यकार सह पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. विनय कुमार चौधरी,समाजसेवी प्रीति यादव,मारवाड़ी मंच के सचिव अंकित सुल्तानिया, डॉ. खुशबू,डॉक्टर ,संतोष कुमार, डॉ.गोपाल कुमार , ई. रवींद्र कुमार,शतरंज संघ मुजफ्फरपुर के सचिव हिमांशु कुमार,अंकित कुमार,संघ के जिला सचिव अनुज कुमार,कोषाध्यक्ष विवेक कुमार,सह सचिव एफए रितेश कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया।विजेताओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र कुमार ने जिला शतरंज संघ मधेपुरा को बेहतर आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से लगभग सवा सौ बच्चों को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का अवसर प्राप्त हुआ।यह आयोजन सूबे के अनेकों जिलों सहित कई राज्यों के खिलाड़ियों को जोड़ने का माध्यम बना।
*शतरंज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दिमागी कसरत*
समापन सत्र एवं सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष सह संस्थापक डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि कोशी में पहली बार रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन की मेजबानी वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम को प्राप्त हुआ और कॉलेज परिवार संघ के साथ मिलकर इसे सफलता पूर्वक अंजाम देने में सफल हुआ ।
*विजेता खिलाड़ियों को मिला नगद पुरस्कार एवं ट्राफी*
संघ के जिला कोषाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में 21 श्रेणी में विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार एवं ट्राफी से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जिसमें बेगूसराय के किशन कुमार ,दरभंगा के जयेश मिश्रा,मधेपुरा के समीरवर्धन क्रमशः प्रथम,द्वितीय,तृतीय रहे।जिसमें ओपन ग्रुप में पहले स्थान पर आने वाले को दस हजार,दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले को सात,तीसरे स्थान पर आने वाले को पांच हजार नगद पुरस्कार ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।वहीं भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
*पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल लगातार रही सक्रिय*
जिला शतरंज संघ के सचिव अनुज कुमार यादव ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में निर्णायक के रूप में शतरंज के राष्ट्रीय खिलाड़ी आलोक प्रियदर्शी, सह सचिव रितेश कुमार,आनंद शेखर,साकेत चौधरी ,अंकुश कुमार की भूमिका अहम रही जो प्रारंभ से अंत बतौर निर्णायक लगातार जुड़े रहे।
*आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न वर्ग के लोगों से मिला सहयोग*
आयोजन को सफल बनाने में बतौर प्रायोजक एलआईवी कोसी क्षेत्र समन्वयक ई. रवींद्र यादव,एलआईवी मधेपुरा समन्वयक रुद्रनारायण यादव,मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुमित कुमार निवेतीया, साईं हॉस्पिटल के प्रधान निदेशक डॉक्टर संतोष कुमार,एलआईवी समन्वयक प्रीति यादव,मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के अध्यक्ष अंकित कश्यप की अहम भूमिका रही।इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ियों सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

READ MORE

बिहार विधान परिषद् चुनाव में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी माननीय विधान पार्षद प्रो. नवल किशोर यादव जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार विधान परिषद् चुनाव में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी माननीय विधान पार्षद प्रो. नवल किशोर यादव जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं