Search
Close this search box.

बी.आर ए.बिहार विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारी प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक-2026 के विरोध में आज भी आधे घंटे के लिए धरना-प्रदर्शन किए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बी.आर ए.बिहार विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारी प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक-2026 के विरोध में आज भी आधे घंटे के लिए धरना-प्रदर्शन किए

राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के स्वायत्तता खात्मे सम्बन्धी प्रस्तावित ‘विश्वविद्यालय अधिनियम-2026’ के विरोध में बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के चरणबद्ध संघर्षात्मक व आन्दोलनात्मक कार्यक्रम के आह्वान के तीसरे चरण के घोषित कार्यक्रमानुसार दिनांक 11.08 2026 से 25.08.2025 तक आधे घंटे (1.30-2.00 के बीच) के लिए अपने-अपने कार्य-स्थल पर प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक के विरोध में प्रदर्शन के आज कार्य-दिवस के नौवें दिन भी बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय विभागों एवं विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी अपने-अपने कार्य-स्थल पर एक जगह इकट्ठा होकर प्रस्तावित विधेयक के विरोध में नारे लगाए और एकजुटता का प्रदर्शन किए।

बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के संयोजक-मंडल के सदस्य-गण डॉ.सुनील कुमार सिंह, प्रो.रमेश प्रसाद गुप्ता, प्रो.ललन कुमार झा, श्री राजीव कुमार व श्री राम कुमार ने संघर्षात्मक कार्यक्रम के तीसरे चरण के संघर्षात्मक कार्यक्रम को एकजुटता से सतत परवान चढ़ाने के लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के सभी नेतृत्वकारी साथियों ने शिक्षकों-कर्मचारियों को प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक-2026 के विरोध में सरोकार के साथ एकजुट हो राज्य स्तरीय संघर्षात्मक कार्यक्रम में लगातार पूर्णतया साथ देने के लिए एक बार पुन: आभार प्रकट किया तथा ऐसे ही आगे भी निरंतर साथ देने व एकजुटता बनाए रखने को कहा, ताकि राज्य सरकार यह प्रस्तावित ‘विश्वविद्यालय विधेयक-2026’ किसी तरह लागू नहीं कर पाए।

(डॉ.सुनील कुमार सिंह) (प्रो.रमेश प्रसाद गुप्ता) (प्रो.ललन कुमार झा) (श्री राम कुमार) (श्री राजीव कुमार)
बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा।
#MuzaffarpurNews

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]