Search
Close this search box.

बीएनएमयू, मधेपुरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीएनएमयू, मधेपुरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएनएमयू में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। प्रभारी कुलपति प्रो. राजीव कुमार मल्लिक ने ध्वजारोहण कर समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रो. बीएस झा के कुशल नेतृत्व में विश्वविद्यालय उत्तरोतर विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रभारी कुलपति प्रो. मल्लिक ने कहा कि विश्वविद्यालय में विलंब से चल रहे सभी पाठ्यक्रम के सत्रों को नियमित कर लिया गया है। शिक्षकों का प्रोमोशन भी किया गया। प्रोन्नति से वंचित कुछ शिक्षकों की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि नए शिक्षकों की प्रोन्नति की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रो. मल्लिक ने कहा कि विश्वविद्यालय कस्थापना के बाद पहली बार कर्मचारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।

 

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में विमेंस रेडियोशल सेल का गठन किया गया है, इसमें शिक्षिकाओं के लिए अलग से कोषांग का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में एंटी रैगिंग सेल का भी गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि सबों के सहयोग से विश्वविद्यालय को शैक्षणिक गतिविधि के साथ ही अन्य सह शैक्षणिक गतिविधि में भी अव्वल लाना है। मौके पर एन सी सी कैडेटों ने लेफ्टिनेंट गुड्डू कुमार के नेतृत्व में कुलपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मौके पर विश्वविद्याल के सभी पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

कुलसचिव ने नॉर्थ कैंपस में फहराया झंडा: बीएनएमयू के नॉर्थ कैंपस में कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर स्तर पर प्रोजेक्ट पर काम कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विकास के पथ पर अग्रसर है।

पीजी शिक्षक संघ की ओर से प्रो. नरेश कुमार, सेवानिवृत शिक्षक संघ में डॉ. अरविंद कुमार, महाविद्यालय शिक्षक संघ कार्यालय में डॉ. अशोक कुमार और कर्मचारी संघ कार्यालय में पी यदुवंशी ने ध्वजारोहण किया।

विभिन्न कॉलेजों में तिरंगे को दी गई सलामी

मधेपुरा। बीएन एम यू के अधीन विभिन्न अंगीभूत और सम्बद्ध कॉलेजों में तिरंगे को सलामी दी गई। टीपी कॉलेज में डॉ. कैलाश प्रसाद यादव, पीएस कॉलेज में डॉ. पवन कुमार, बीएनएमवी कॉलेज में डॉ. संजीव कुमार ने झंडे को सलामी दी।

सी एम साइंस कॉलेज में सचिव डॉ. पुष्पलता यादव ने ध्वजारोहण किया। मधेपुरा कॉलेज में प्राचार्य डॉ. पूनम यादव, विमेंस कॉलेज में डॉ. अशोक कुमार, इवनिंग कॉलेज में डॉ. दिनेश प्रसाद, इंटर कॉलेज में सत्य नारायण यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। आर पी एम कॉलेज और एस पी एम लॉ कॉलेज में सचिव डॉ. सत्यजीत यादव, वेद व्यास कॉलेज में डॉ. आलोक कुमार ने ध्वजारोहण किया।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE