बीएनएमयू का इंटर कॉलेज खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 29 जुलाई, 2026 को
आर एम कॉलेज सहरसा में खेल कूद प्रतियोगिता का कुलपति प्रो. बीएस झा करेंगे उद्घाटन
आर एम कॉलेज में दो दिवसीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता 29 और 30 जुलाई को
प्रतियोगिता की सफलता के लिए क्रीड़ा समिति की हुई बैठक
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद द्वारा निर्धारित इंटर कॉलेज खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 29 जुलाई, 2026 को आर एम कॉलेज सहरसा से होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मार्शल आर्ट से होगा। मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के लिए कॉलेज आयोजन समिति अपनी तैयारी पूरी कर ली है। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्य प्रो. गुलरेज रोशन रहमान की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी शिक्षक और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया। प्रधानाचार्य प्रो. गुलरेज रौशन रहमान ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि बीएनएमयू के कुलपति प्रो. बीएस झा रहेंगे। उन्होंने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के निदेशक डॉ. मो. अबुल फजल, उप निदेशक डॉ. जैनेन्द्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहेंगे। कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ. राम अवधेश कुमार ने बताया कि मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सभी कॉलेजों से बच्चे प्रतियोगिता में शामिल होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 11.30 बजे होगा। बैठक में डॉ. इन्द्रकान्त झा, डॉ. आशुतोष कुमार झा, सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. प्रतिभा कपाही, डॉ. लक्ष्मी कुमार कर्ण, डॉ. रामानन्द रमण, आलोक कुमार मिश्रा, मो. सोहराब, मो.इरशाद सहित अन्य मौजूद थे।














