Search
Close this search box.

बाढ़, सुखाड़, भूकंप ,अगलगी से पीड़ित इस क्षेत्र में यह प्रशिक्षण साबित होगा बहुपयोगी* : कुलपति *युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण के समापन समारोह में पहुंचे कुलपति,प्रतिभागियों को दिया प्रमाणपत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*बाढ़, सुखाड़, भूकंप ,अगलगी से पीड़ित इस क्षेत्र में यह प्रशिक्षण साबित होगा बहुपयोगी* : कुलपति

*युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण के समापन समारोह में पहुंचे कुलपति,प्रतिभागियों को दिया प्रमाणपत्र*

*एनएसएस समाजसेवा के लिए युवाओं को तैयार करने वाला सबसे बड़ा प्लेटफार्म,,,,क्षेत्रीय निदेशक*

वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम के मुख्य सभा भवन में 01 मई, 2026 को मभूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय,मधेपुरा एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वाधान में जारी सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया।समापन सत्र का उद्घाटन उद्घाटनकर्ता भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ,मुख्य अतिथि के क्षेत्रीय निदेशक,एनएसएस,बिहार झारखंड विनय कुमार ,कुलसचिव प्रो अशोक कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर अरुण कुमार झा,वीमेंस कॉलेज संस्थापक डॉक्टर अशोक कुमार,एनएसएस समन्वयक सह उप कुलसचिव डॉक्टर विवेक कुमार,जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी,मेरा युवा भारत की उप निदेशक हुस्न जहां, एडीएमओ शिव दयाल कुमार,समाजसेवी रामकृष्ण यादव,वीमेंस कॉलेज के सचिव डॉक्टर भगवान कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से भूपेंद्र नारायण मंडल की तस्वीर पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया।इससे पहले सभी अतिथियों को अंगवस्त्र,बुके,डायरी,कलम,पौधा,मोमेंटो आदि से सम्मानित किया गया।संस्थापक डॉक्टर अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सचिव डॉक्टर भगवान कुमार मिश्र ने जहां स्वागत भाषण करते हुए अतिथियों का स्वागत किया वहीं कॉलेज की प्राध्यापक प्रो आरती की प्रस्तुति ने विश्वविद्यालय के कुलगीत की प्रस्तुति दी।

*युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण युवा को बनाएगा दक्ष*
उद्घाटनकर्ता कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने विगत एक पखवाड़ा के अंदर विश्वविद्यालय अंतर्गत दो सात दिवसीय आवासीय आपदा मित्र प्रशिक्षण का सफलता पूर्वक आयोजन संपन्न कराना एक ओर जहां विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है वहीं यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर निकले छात्र छात्राओं से उम्मीद रहेगी कि वो विषय स्थिति स्वयंसेवक की भूमिका में समाज के काम आयेंगे।अपने संबोधन में कुलपति ने वीमेंस कॉलेज, कौशल्याग्रम सहित अनेकों संस्थाओं के संस्थापक डॉक्टर अशोक कुमार की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि इनका जीवन मानों शिक्षा जगत को समर्पित है सदैव बेहतर करने को तत्पर रहते हैं आज के दौर में ऐसे लोग बहुत कम नजर आते हैं।इस दौरान कुलपति ने संस्थापक डॉक्टर अशोक कुमार और कॉलेज के सचिव डॉक्टर भगवान कुमार मिश्र को अंगवस्त्र एवं पाग से सम्मानित किया। अपने संबोधन में कुलपति ने मंच पर उपस्थित क्षेत्रिय निदेशक विनय कुमार से आग्रह किया आप एनएसएस के माध्यम से अधिक से अधिक प्रोग्राम बीएनएमयू को दें जिससे यह क्षेत्र और यहां के बच्चे और लाभान्वित हों।

मुख्य अतिथि एनएसएस क्षेत्रीय निदेशक,बिहार झारखंड विनय कुमार ने अपने संबोधन में कहा सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 150 के करीब युवाओं को आपदा की स्थिति में अपनी भूमिका निभाने के साथ साथ यह भी दायित्व है कि वो अन्य लोगों को भी ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए जागरूक करें।वहीं उन्होंने मंच पर उपस्थित बीएनएमयू कुलपति को आश्वस्त किया एनएसएस का प्रयास रहेगा कि यथासंभव बीएनएमयू को कार्यक्रम मिले।

*सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों ने बनाया यादगार* ,,,, _डॉ. अशोक कुमार_

समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे संस्थापक डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय,राष्ट्रीय सेवा योजना,बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना द्वारा वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम के चयन पर आभार जताते हुए कहा कि सात दिनों तक प्रशिक्षण में भाग ले रहे प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों पूरे महाविद्यालय को एक परिवार के रूप में तब्दील किया सीखने और सिखाने का जज्बा खूब नजर आया।उन्होंने कहा कि आपदा से बचाव के ट्रेनिंग ले रहे इन बच्चों ने पास एक शादी समारोह आंधी के चपेट में आए टेंट को सम्हाल सफलता पूर्वक आयोजन को सम्पन्न करा दिखाया कि जरूरत पड़ने पर यहां से मिले प्रशिक्षण का लाभ समाज को देने के लिए तैयार हैं।वहीं डॉक्टर अशोक कुमार ने मंच पर उपस्थित बीएनएमयू कुलपति से मांग किया कि भविष्य में भी महाविद्यालय को ऐसे आयोजनों का अवसर दिया जाए ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलसचिव प्रो अशोक कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर अरुण कुमार झा, जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी, एडीएमओ शिव दयाल कुमार, एनएसएस समन्वयक डॉक्टर विवेक कुमार,मेरा युवा भारत की क्षेत्रीय निदेशक हुस्न जहां,समाजसेवी रामकृष्ण यादव ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण समाज को वो टीम तैयार कर देती है जो विषम परिस्थितियों में उसके लिए तारणहार साबित होते हैं।

*सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित*
सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और मेडल के साथ सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विशेष तौर पर प्रशिक्षण टीम द्वारा ली गई लिखित परीक्षा में टॉप टेन प्रतिभागियों को कुलपति ने सम्मानित किया।इस अवसर पर सात सदस्यीय प्रशिक्षण टीम के सदस्य एचएवी कौशल कुमार, योगेश्वर सिंह,पंकज कुमार, राजू कुमार, चंदन कुमार, धमेंद्र कुमार,एवं रौशन कुमार बेहतर तरीके से ट्रेनिंग देने और आयोजन से जुड़े विभिन्न समितियों के प्रभारियों को सफलता पूर्वक अंजाम देने के लिए अंगवस्त्र मोमेंटो के साथ सम्मानित किया गया।

मंच संचालन इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने किया।कार्यक्रम के दौरान संबोधन खत्म होने और सम्मान के दौरान लगातार बजती एनएसएस क्लैपिंग आकर्षण का केंद्र रही।इस अवसर पर डॉक्टर बृजेश कुमार मंडल, प्रोफेसर अभय कुमार, प्रोफेसर रत्नाकर भारती,परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर माधव कुमार,डॉक्टर नीलू कुमारी,डॉक्टर रवीणा कुमारी, डॉक्टर प्रभात रंजन ,प्रो प्रसन्ना सिंह राठौर, डॉक्टर सौरव कुमार, डॉक्टर कौशल कुमार, डॉक्टर उपासना कुमारी, प्रोफेसर काजल कुमारी, प्रोफेसर जयश्री कुमारी,प्रोफेसर रीता कुमारी, प्रोफेसर अंकिता कुमारी,प्रोफेसर शिवानी कुमारी, प्रोफेसर शवाना प्रवीण प्रोफेसर प्रियंका कुमारी,प्रोफेसर रूपेश कुमार,प्रोफेसर अनिल कुमार, प्रोफेसर रंजीत कुमार, प्रोफेसर विनित कुमार, प्रोफेसर शुशंत कुमार, राजदीप कुमार,सुमन कुमार, मुकेश कुमार, बादल कुमारी, नीधी कुमारी , समता कुमारी,अस्मिता कुमारी आदि उपस्थित रहे।

READ MORE

बाढ़, सुखाड़, भूकंप ,अगलगी से पीड़ित इस क्षेत्र में यह प्रशिक्षण साबित होगा बहुपयोगी* : कुलपति *युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण के समापन समारोह में पहुंचे कुलपति,प्रतिभागियों को दिया प्रमाणपत्र

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बाढ़, सुखाड़, भूकंप ,अगलगी से पीड़ित इस क्षेत्र में यह प्रशिक्षण साबित होगा बहुपयोगी* : कुलपति *युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण के समापन समारोह में पहुंचे कुलपति,प्रतिभागियों को दिया प्रमाणपत्र