प्रतियोगिता में छोटे बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
फोटो द गुरुकुल एजुकेशन कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम
सहरसा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शहर के द गुरुकुल एजुकेशन कॉम्प्लेक्स में स्कूल की 22वीं स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विद्यालय प्रागंण में सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला एवं विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
स्कूल की डायरेक्टर नीलम देवी और संस्थापक डॉ. गौतम कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ सह शैक्षणिक गतिविधि से बच्चों का मानसिक विकास होता है। खेल के माध्यम से बच्चों में सीखने की प्रवृति बढ़ती है। इस अवसर पर शशिशेखर झा, अराधना घोष, शुभंकर झा, अनुप्रिया वन्दना, रोहित सिन्हा, सुमित, त्रिंश, रौशन, खुशबु कुमारी ने भी अपनी बातें कही। फैंसी प्रतियोगिता में शिवान्या, माहिरा रिशू, श्रीजन ने बेहतर प्रदर्शन किया। जलेबी प्रतियोगिता में माहिरा, पियुश सफल रहे। स्पून रेस प्रतियोगिता शुभम, रेखा, मानव, कान्त्रा, शुभम ने बाजी मारी। चित्रकला प्रतियोगिता में शुभम, देविका, गर्न राज, खुरखुशी, अतिफा, सत्यम सफल रहे।
सुई धागा प्रतियोगिता में आरोगी, मंगन, शिवम, काव्या, सत्यम ने भाग लिया। चेयर रेस प्रतियोगिता में सैफ अली, मंगक, आरख, कान्या, अनन्या शामिल रही। छोटे-छोटे बच्चे जिसने प्रतियोगिता में भाग लिया कृष्णा, वेदान्त, चारू, अनोखी, केशव, बीर राज, आहिति, हर्ष, रहमती, साहीन, आंचल, प्रेम, सनाया, गर्वित, श्रेयांशी, परी, सारांश, अंसिका, मनीष, प्रिंस, एंजल नंदनी राज शामिल रहे। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।














