Search
Close this search box.

दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा की क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में आर. एम. कॉलेज, सहरसा में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के अंतर्गत कराटे एवं वुशु के विभिन्न मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विभागों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा, तकनीक, खेल कौशल और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में आर.एम. कॉलेज, सहरसा ने सर्वाधिक पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। ओवरऑल टीम परिणाम में आर.एम. कॉलेज, सहरसा प्रथम, जबकि टी.पी. कॉलेज, मधेपुरा एवं बी.एस. कॉलेज, सहरसा संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। एस.एन.एस.आर. के. एस. कॉलेज, सहरसा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में कुलानुशासक डॉ. इम्तियाज अंजुम ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों की खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सभी खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। खेल विद्यार्थियों के अंदर अनुशासन पैदा करने के साथ-साथ खेल भावना, टीम भावना, आपसी सहयोग और सामूहिकता की भावना विकसित करते हैं।

क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के निदेशक प्रो. (डॉ.) मो. अबुल फज़ल ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय विभागों में मौजूद खेल प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना है। अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, अपने कौशल को निखारने और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए स्वयं को तैयार करने का अवसर देती हैं.

क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के उपनिदेशक डॉ. जैनेन्द्र कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में धीरे-धीरे खेल संस्कृति विकसित हो रही है. विश्वविद्यालय पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए स्वयं को तैयार कर रहा है और इस दिशा में आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) गुलरेज रौशन रहमान ने कहा कि विश्वविद्यालय ने अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं की शुरुआत करने की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय को सौंपी थी, उसे पूरी ईमानदारी, प्रतिबद्धता और बेहतर समन्वय के साथ निभाने का प्रयास किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों तथा महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कराटे में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

कराटे प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के -55 किग्रा भार वर्ग में श्याम कुमार व्यास (आर.एम. कॉलेज, सहरसा) ने स्वर्ण पदक, रामसागर पंडित (आर.एम. कॉलेज, सहरसा) ने रजत पदक तथा कार्तिक कुमार (आर.एम. कॉलेज, सहरसा) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

-60 किग्रा भार वर्ग में मोहम्मद दिलशाद (व्यास कॉलेज, सहरसा) ने स्वर्ण, करण सिंह (एम.एल.टी. कॉलेज, सहरसा) ने रजत तथा केशव कुमार (आर.एम. कॉलेज, सहरसा) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

-75 किग्रा भार वर्ग में गुड्डू कुमार (टी.पी. कॉलेज, मधेपुरा) ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं +84 किग्रा भार वर्ग में शिवाय (टी.पी. कॉलेज, मधेपुरा) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

महिला वर्ग में आर.एम. कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

कराटे के महिला वर्ग के -45 किग्रा भार वर्ग में रिचा कुमारी (समाजशास्त्र विभाग, बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा) ने स्वर्ण पदक, अंशु कुमारी (ए.एल.के. कॉलेज, सहरसा) ने रजत पदक, अंजलि कुमारी (आर.एम. कॉलेज, सहरसा) ने कांस्य पदक तथा प्रतिमा कुमारी (एम.एल.टी. कॉलेज, सहरसा) ने संयुक्त कांस्य पदक प्राप्त किया।

-50 किग्रा भार वर्ग में ऋतु कुमारी (आर.एम. कॉलेज, सहरसा) ने स्वर्ण तथा अंशु सिन्हा (एम.एल.टी. कॉलेज, सहरसा) ने रजत पदक प्राप्त किया।

-55 किग्रा भार वर्ग में वर्षा रानी, -61 किग्रा भार वर्ग में ब्यूटी कुमारी तथा +68 किग्रा भार वर्ग में मरियम मुस्कान ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। तीनों खिलाड़ी आर.एम. कॉलेज, सहरसा की हैं।

वुशु प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

वुशु प्रतियोगिता में अविनाश कुमार, कृष्णा कुमार, प्रिंस कुमार, करण सिंह एवं मनमोहन चौधरी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि अंकित कुमार ने रजत पदक अपने नाम किया। वुशु के खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबलों में खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में रेफरी एवं जज के रूप में मो. इफ्तेखार राही, अनिल कुमार रजक, रामकुमार , विजय सोनी, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद कलीम एवं आंचल कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. लक्ष्मी कुमार कर्ण एवं डॉ. शुभ्रा पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रतिभा कपाही ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

मौके पर डॉ. इंद्रकांत झा, डॉ. आशुतोष झा, डॉ. कविता कुमारी, डॉ. पिंकी कुमारी, डॉ. आरती कुमारी, डॉ. अपर्णा कुमारी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. संजय कुमार परमार, डॉ. सतीश राज, डॉ. कमलाकांत झा, डॉ. प्रतिष्ठा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।