Search
Close this search box.

डॉ. याज्ञवल्क्य शुक्ल का सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ. याज्ञवल्क्य शुक्ल का सम्मान
——
किसनगंज में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उत्तर बिहार के प्रांत कार्यकारिणी परिषद की बैठक में शामिल होने आए बिहार-झारखंड‌ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. याज्ञवल्क्य शुक्ल का मधेपुरा इकाई की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख प्रो. ललन प्रसाद अद्री एवं प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर उपस्थित थे।

डॉ. शेखर ने बताया कि श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल मूलतः झारखंड के गढ़वा जिले से हैं। वे विद्यालयी जीवन से ही परिषद के संपर्क में हैं तथा वर्ष 2009 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं। झारखंड के युवाओं को भ्रमित करने वाले षड्यंत्रों को परास्त कर आपने ‘जुटान’ जैसे विभिन्न सफल प्रयोगों से जनजातीय विद्यार्थियों को अवसर दिलाया।

उन्होंने बताया कि डॉ. शुक्ल ने परिषद में विभिन्न सांगठनिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है। आप रांची महानगर संगठन मंत्री, झारखंड प्रांत संगठन मंत्री, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं राष्ट्रीय महामंत्री रहे हैं। संप्रति आप बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री के रूप में संगठन को सुदृढ़ करने में जुटे हैं।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार विधान परिषद् चुनाव में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी माननीय विधान पार्षद प्रो. नवल किशोर यादव जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं