Search
Close this search box.

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को सादर नमन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को सादर नमन
————–
आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती है। इस अवसर पर हमारे बीएनएमयू, मधेपुरा के विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके लिए मैं नवनियुक्त विभागाध्यक्ष डॉ. रोहिणी जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ।

यहाँ यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि माननीय कुलपति प्रो. बी. एस. झा के योगदान के कुछ ही दिनों बाद उनके निदेशानुसार विभिन्न विभागों को उनसे संबंधित महापुरुषों की जयंती एवं अन्य महत्वपूर्ण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने का पत्र जारी किया गया था-उस समय मैं उप कुलसचिव (स्थापना) के दायित्वों का निर्वहन कर रहा था। आज इस पत्र के कारण नियमित रूप से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

वर्तमान कुलपति महोदय के कार्यालय में महामना भूपेन्द्र नारायण मंडल जी और भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर भी बेहतर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

जयंती पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को सादर नमन। आप सबों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार विधान परिषद् चुनाव में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी माननीय विधान पार्षद प्रो. नवल किशोर यादव जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं