Search
Close this search box.

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में झंडोत्तोलन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में झंडोत्तोलन

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने कहा कि ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय कोसी की गौरवशाली विरासत है। अपनी इस विरासत को सहेजने एवं संवारने के लिए हम सबों को मिलकर कार्य करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में पठन-पाठन के साथ-साथ लगातार अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है। इसमें सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सक्रिय भागीदारी एवं सहयोग की अपेक्षा है।

झंडोत्तोलन के पूर्व प्रधानाचार्य ने ठाकुर प्रसाद एवं कीर्ति नारायण मंडल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट लेफ्टिनेंट गुड्डु कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सह बीएनएमयू के पूर्व कुलपति प्रो. आर. के. पी. रमण, पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. के. पी. यादव, समाजसेवी साहित्यकार डॉ. भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ. रामभजन प्रसाद मंडल, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अमोल राय, पूर्व परिसंपदा पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, के. पी. कॉलेज, मुरलीगंज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. राजीव रंजन कुमार, समाजसेवी बलराम साह, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर, प्रधान सहायक नारायण ठाकुर, लेखापाल डॉ. अशोक कुमार अकेला आदि उपस्थित थे।

READ MORE

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।

[the_ad id="32069"]