Search
Close this search box.

अभाविप कार्यालय में झंडोत्तोलन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*अभाविप कार्यालय में झंडोत्तोलन*

—————

76 वाँ गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय (विद्यार्थी भवन) परिसर में राष्ट्रीय झण्डोत्तोलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने झंडोत्तोलन किया।

डॉ. शेखर ने कहा कि लंबे संघर्षों तथा अनगिनत कुर्बानियों के बाद हमें पंद्रह अगस्त 1947 को राजनीतिक आजादी प्राप्त हुई। इसके बाद हमारे देश के नेताओं ने मिलजुल देश के लिए एक सर्वसमावेशी संविधान तैयार किया, जो 26 जनवरी, 1950 से लागू हुआ।

उन्होंने कहा कि संविधान लागू होने के कुछ ही दिनों पहले ही राष्ट्र प्रथम के आदर्शों के आधार पर राष्ट्रवादी मूल्यों को केंद्र में रखकर अभाविप की स्थापना की गई थी। आज यह संगठन दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुका है।

उन्होंने कहा कि अभिविप ने अपने 76 वर्षों की ध्येय-यात्रा में हमने हमेशा के राष्ट्र एवं राष्ट्रीय प्रतीकों के मान-सम्मान के लिए कार्य किया है। गणतंत्र दिवस का यह दिन उन कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लेने का अवसर है।

इस अवसर पर विभाग प्रमुख प्रो. ललन प्रसाद अद्री, पूर्व कार्यकर्ता राहुल यादव, प्रांत शोध कार्य सहप्रमुख डॉ. रंजन यादव, प्रांत विश्वविद्यालय कार्य सहप्रमुख आमोद आनंद, प्रांत सहमंत्री समीक्षा यदुवंशी, प्रांत कार्यसमिति सदस्य डॉ. उपेन्द्र प्रसाद यादव, नीतीश सिंह यादव एवं मेघा कुमारी, विभाग संयोजक सौरभ यादव, जिला संयोजक नवनीत सम्राट, नगर मंत्री अंकित आनंद, शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान आदि उपस्थित थे।

READ MORE

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।

[the_ad id="32069"]