Search
Close this search box.

BNMU। ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा : प्रधानाचार्य प्रोफेसर डाॅ. के. पी. यादव ने किया झंडोत्तोलन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में प्रधानाचार्य प्रोफेसर डाॅ. के. पी. यादव ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज संकल्प का दिन है। हम अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रतिबद्ध रहें।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विकास के कई आयाम जोड़े गए हैं। नैक मूल्यांकन के लिए एसएसआर जमा कराया गया था। उसमें कुछ कमियां रह गई थीं। हम उन कमियों को दूर कर दो-तीन माह में पुनः एसएसआर जमा कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दो वर्षों में महाविद्यालय के स्वरूप को बदलने का प्रयास किया गया है।  विज्ञान परिसर का सौंदर्यीकरण हुआ। वहाँ महाविद्यालय के संस्थापक कीर्ति नारायण मंडल की प्रतिमा लगाई गई। उन्होंने बी. एड. भवन का नामकरण कीर्ति नारायण मंडल भवन करने की घोषणा की।

साथ ही बताया कि नार्थ कैम्पस का नामकरण कीर्ति नारायण मंडल कैम्पस करने हेतु विश्वविद्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। इस पर सकारात्मक पहल की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने रतनचंद द्वारा का निर्माण कराया है। यह बिहार के सबसे अच्छे द्वार में एक है। केंद्रीय पुस्तकालय एवं काउंटर का ऑटोमेशन किया गया है। आगे ई. लाइब्रेरी और आईटीसी लैब बनबाया जाएगा। कैंटीन बनकर तैयार है। जीर्ण-शीर्ण विद्युत आपूर्ति को ठीक किया गया है। महाविद्यालय परिसर से गुजर रहा ग्यारह हजार वोल्ट का तार शीघ्र ही हट जाएगा। बाहरी परिसर अतिक्रमण मुक्त है। दुकानों का किराया निर्धारित कर महाविद्यालय में बीस लाख रूपए एफडी जमा कराया गया है। 87 सीसीटीसी कैमरा लगाया गया है। सभा भवन का जीर्णोद्धार किया गया है। साइंस ब्लाॅक के सामने साइकिल सेड बनेगा।

इस अवसर पर डाॅ. बी. एन. विवेका, डाॅ. ए. के. मल्लिक, डाॅ. रतनदीप, डाॅ. जवाहर पासवान, डाॅ. राजीव रंजन, डाॅ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन, डाॅ. मनोज कुमार मनोरंजन, आर. पी. राजेश, गुड्डू कुमार, डाॅ. आशुतोष झा, अमित कुमार, रानी कुमारी, विवेकानंद, मणीष कुुमार आदि उपस्थित थे

– रिपोर्ट : सौरभ कुमार चौहान,                          शोधार्थी, दर्शनशास्त्र विभाग,                                    बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा, बिहार

READ MORE

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]