Search
Close this search box.

*कीर्ति कुम्भ का आयोजन 7 मार्च, 2025 को*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*कीर्ति कुम्भ का आयोजन 7 मार्च, 2025 को*

—-

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में संस्थापक महामना कीर्ति नारायण मंडल (1911-1997) की 28 वीं पुण्यतिथि पर 7 मार्च, 2025 (शुक्रवार) को पू. 11:00 बजे से ‘कीर्ति-कुम्भ’ (स्मरण एवं संवाद) कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि के रूप में बीएनएमयू, मधेपुरा के कुलपति प्रो. बी. एस. झा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। यह जानकारी आयोजन सचिव डॉ. सुधांशु शेखर ने दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विषय प्रवेश शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. रत्नदीप करेंगे। मुख्य वक्ता मानविकी संकाय के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार चौधरी होंगे। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव करेंगे। 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में कुलपति एवं अन्य अतिथियों द्वारा महाविद्यालय के विज्ञान परिसर स्थित कीर्ति नारायण मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि की जाएगी। तदुपरांत स्मार्ट क्लास रूम में विधिवत उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संवाद का आयोजन किया जाएगा। इसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को भी विचार व्यक्त करने का अवसर मिलेगा।

READ MORE

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग (उत्तरी परिसर), भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा द्वारा 07 अगस्त 2026 को “राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 एवं अर्थशास्त्र शिक्षा” विषय पर एक संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजित

[the_ad id="32069"]