Search
Close this search box.

कवि सम्मेलन के बहाने…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कवि सम्मेलन के बहाने…
———
‘दैनिक जागरण’ द्वारा कई वर्षों से लगातार देश के विभिन्न शहरों में वार्षिक कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता रहा है। मुझे भी इसके द्वारा मधेपुरा शहर में आयोजित प्रायः सभी सम्मेलनों में भाग लेने का अवसर मिला। इसी कड़ी में 22 मई, 2025 को आयोजित कवि सम्मेलन में बीएनएमयू, मधेपुरा के माननीय कुलपति प्रो. बी. एस. झा एवं परिसंपदा पदाधिकारी श्री शंभू नारायण यादव के साथ को में भाग लिया।

‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो प्रभारी मित्रवर अमितेश सोनू सहित पूरे जागरण परिवार को बहुत-बहुत बधाई।

मैं कवि तो नहीं हूँ, लेकिन कभी-कभी कुछ पंक्तियां लिखने की कोशिश करता रहा हूँ। कवि सम्मेलन के बहाने प्रस्तुत है मेरी एक कविता ‘मनुष्य’।

“मैं स्वार्थी हूँ, जीता हूँ अपने लिए।

…. (एक पंक्ति भूल गया हू़ं) है निजता का घमंड।

लोभ है सुख पाने का/ जीने का है मोह।

क्रोध आता है नियति पर/ ईश्वर से होती है ईर्ष्या।

मैं मनुष्य हूँ, मुझे स्वीकार करो।”

-सुधांशु शेखर, मधेपुरा।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।