Search
Close this search box.

TPC स्थापना दिवस समारोह 26 मई, 2025 को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*स्थापना दिवस समारोह 26 मई, 2025 को*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा का 73वां स्थापनोत्सव सोमवार को समारोह शपूर्वक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के अतीत, वर्तमान एवं भविष्य पर चर्चा होगी और सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. बी. एस. झा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन संघ के अध्यक्ष डॉ. रत्नदीप करेंगे।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की स्थापना हेतु 26 मई, 1953 को बिहार के प्रथम विधिमंत्री शिवनंदन प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। इसके बाद महामना कीर्ति नारायण मंडल ने अपनी बहुमूल्य संपत्ति दान कर अपने पिता ठाकुर प्रसाद के नाम पर इस महाविद्यालय की स्थापना की।

उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय का स्थापना दिवस कोसी-सीमांचल के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक इतिहास का एक अविस्मरणीय दिन है। इसलिए महाविद्यालय परिवार ने इस दिन प्रत्येक वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन का निर्णय लिया है।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।