Search
Close this search box.

कविता/ सावन न समझो/ डॉ. कविता भट्ट ‘शैलपुत्री’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कुकुरमुत्ते दे रहे- चुनौतियाँ आसमान को;                    कूप-मंडूकों का नर्तन, टर्र-टर्र अभिमान वो।
बरसात है- सावन न समझो।
सागर की औकात क्या, मौसमी नाले कहें।
तोड़ के तटबंध सारे, अराजक हो कर बहें।
बरसात है- सावन न समझो।
अंधेरों को है उदासी, जुगनुओं के पुँज यों।
इनमें भी तो आग है, है वो सूरज गर्म क्यों?
बरसात है- सावन न समझो।
मौसमी घासें करें कुश्ती- फसल से रात-दिन।
झाड़ियों के शीश भी उन्नत हैं- मर्यादा के बिन।
बरसात है- सावन न समझो।
मद धूल में मिल जाएंगे- जब ये मौसम जाएगा।
चार दिन की है अकड़- कैसे आनन्दगान गाएगा?
बरसात है- सावन न समझो।
रिमझिम के प्यार सा, कुछ तो सावन जी ही लें।
प्रेयसी के मनुहार सा, भिगोएँ- भीग खुद भी लें।
बरसात को सावन ही समझो।

-डॉ कविता भट्ट ‘शैलपुत्री’

READ MORE

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]