Search
Close this search box.

Poem। कविता/ मेरा स्वप्न मुझसे कहता है/ शिखा कुमारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मेरा स्वप्न मुझसे कहता है,
मैं केवल स्वप्न नहीं, नई रीत हूँ,
तुम्हारे धड़कन का गीत हूँ,
अंदर स्वतंत्रता की ज्वाला हूँ,
तुम्हारे हिस्से का प्याला हूँ,
मैं केवल स्वप्न नहीं, नई रीत हूँ,
तुम्हारे धड़कन का गीत हूँ।

मेरा स्वप्न मुझसे कहता है,
मैं तुम्हारे पिता की नाज हूँ,
तुम्हारे माँ की दुआ हूँ,
प्यारी बहन की हँसी हूँ,
नटखट भाई का बचपन हूँ,
तुम्हारे सर का ताज हूँ,
मैं केवल स्वप्न नहीं, नई रीत हूँ,
तुम्हारे धड़कन का गीत हूँ।

मेरा स्वप्न मुझसे कहता है,
मैं आरंभ हूँ, तुम्हारे प्रचण्ड ‘तेज’ की,
आवाज हूँ, बेबश किसान की,
शिक्षा हूँ, लाचार बच्चे की,
पुकार हूँ, गरीब महिला के चरित्र की,
फर्ज हूँ, निःस्वार्थ प्रकृति प्रेम की,
मैं केवल स्वप्न नहीं, नई रीत हूँ,
तुम्हारे धड़कन का गीत हूँ।

मेरा स्वप्न मुझसे कहता है,
मैं सागर हूँ, तुम्हारे उमंग की,
धुप हूँ, तुम्हारे मन की
तपस्या हूँ, तुम्हारे कण की,
हिस्सा हूँ, तुम्हारे विचारों की,
मैं केवल स्वप्न नहीं, नई रीत हूँ
तुम्हारे धड़कन का गीत हूँ।

मेरा स्वप्न मुझसे कहता है,
मैं समानता हूँ, समाज की,
रोटी हूँ, भूखे इंसान की,
नूर हूँ, तुम्हारे चेहरे की
अधिकार हूँ, मुस्कान की,
हकीकत हूँ, तुम्हारे कल्पनाओं की,
मैं केवल स्वप्न नहीं, नई रीत हूँ,
तुम्हारे धड़कन का गीत हूँ।
-शिखा कुमारी, सिंघेश्वर, मधेपुरा, बिहार

READ MORE

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]