Search
Close this search box.

कविता/ कोरोना का प्रकोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

यूँ तो पहले भी सबसे दूर हुए थे।
न ऐसे असहाय और मज़बूर हुए थे।
बीमार होने से पहले ही लाचार हो गए।
अपने हालात से बेबस बेज़ार हो गए।
कैदी परिंदो के दर्द, दिल ने जान लिया।
आजादी के मतलब को हमने पहचान लिया।
ये कैसा दर्द उठा है, जिसे बाँट नहीं सकते।
बेपरवाही पर गले लग कर डाँट नहीं सकते।
साथ रह कर सेवा का सौभाग्य कहीं खो गया।
प्रकृति के एक थप्पड़ में क्या से क्या हो गया।
क्या ईश्वर क्या ख़ुदा अब सारी बंदगी बेकार है।
समाज के बिना ही हो रहा अंतिम-संस्कार है।
सभ्यता जब माँ प्रकृति की सुंदरता बिगाड़ेगी।
माँ अपने बिगड़े बच्चों को यूँ ही थप्पड़ मारेगी ।। कवि का संक्षिप्त परिचय-
नाम- संजय सुमन
पिता- स्व. केशरी नन्दन मिश्र
माता- स्व. श्यामा देवी
योग्यता- स्नातकोत्तर (समाजशास्त्र),         ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा (बिहार)
पेशा- स्वरोजगार एवम अध्यापन
पता- ग्राम – रुपौहाली, पो.-परबत्ता, जिला- खगड़िया , राज्य-बिहार
पिन-851216
कविता में रुचि का कारण- “कविताएँ भावनाओं को जीवंत रखती हैं।”

READ MORE

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]