Search
Close this search box.

एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में किस्टो बाबू ने लोकप्रियता हासिल की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में किस्टो बाबू ने लोकप्रियता हासिल की

अनुग्रह उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखासन चकला के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक की सेवा निवृति पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। स्कूल में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत हुए पूर्व प्रधानाचार्य किस्टो कुमार के बच्चों के भविष्य और स्कूल के विकास में किए गए कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि योगदान से सेवानिवृति तक इसी स्कूल में कार्यरत रहे। बच्चों के प्रति उनका प्यार, अभिभावकों, शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रति सम्मान और स्कूल के विकास के प्रति समर्पण सदैव याद रहेगा। इनकी पहचान मिलन सार एवं मृदुभाषी शिक्षक के रूप में रही। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत शिक्षिका रागिनी कुमारी एवं छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत से हुआ। उनके द्वारा प्रस्तुत विदाई गीत से सबों की आँखें नम हो गई। शिक्षकों ने उन्हें उपहार देकर विदाई दी। तारिणी प्रसाद यादव ने कहा एक शिक्षक के रूप शानदार योगदान दिए काफी मिलनसार भी थे जिस कारण से वे सबके प्रिय है। अच्युतानंद प्रसाद ने कहा कि 17 साल तक एक साथ कार्य करने का मौका मिला हमेशा वे खुशमिजाज व्यक्तित्व के रहे। बेबाक एवं विद्याथियों के प्रति काफी सकारात्मक रहे।
रागिनी कुमारी, चन्दन भारती, प्रिंसी, पुष्पलता, भारती कुमारी, विद्या कुमारी ने विदाई गीत गाकर भाव विभोर कर दिया। हेमा रानी, दीपक चांद, रानी कुमारी, सुशील कुमार, डॉ. रूबी कुमारी ने भी संबंधित करते हुए उनके कार्यकाल की प्रशंसा किए। मौके पर तारिणी प्रसाद यादव, अच्युतानंद प्रसाद, डॉ. यदुवंश प्रसाद यादव, किशोर कुमार (प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष) निक्कू भगत सहित अन्य मौजूद रहे। कर्यक्रम का संचालन शिक्षक डॉ. अमलेश कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के शिक्षक सत्यम कुमार ने किया।
इस कार्यक्रम में पंकज कुमार, बिप्लब कुमार, किशोर कुमार, ओमप्रकाश कुमार, अमित कुमार, प्रसिद्ध नारायण सिंह, स्नेहलता, जूली कुमारी, मीनाक्षी, मोनिका, कंचन रूबी कुमारी ,पूजा कुमारी कुमारी, सतीश कुमार, राजेश सिंह, मधुबाला सहित अन्य ने उनके कार्यकाल की सराहना की।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE