Search
Close this search box.

आजाद स्मृति साहित्य सृजन -2025 से सम्मानित होंगे राजन बालन*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*आजाद स्मृति साहित्य सृजन -2025 से सम्मानित होंगे राजन बालन*

*साहित्य,संगीत,सांस्कृतिक गतिविधियों से समाज में जागरूकता हेतु अर्जित की ख्याति*

आजाद पुस्तकालय द्वारा रविवार को जिला मुख्यालय स्थित सार्क इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित हो रहे सम्मान समारोह सह होली मिलन – कवि सम्मेलन में बिहार के चर्चित जिला कृषि पदाधिकारियों में शुमार राजन बालन को आजाद स्मृति साहित्य सृजन -2025 के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।उक्त जानकारी आजाद पुस्तकालय के अध्यक्ष वरीय साहित्यकार प्रो विनय कुमार चौधरी के हवाले से सचिव डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने दी।उन्होंने बताया कि मधेपुरा ,सुपौल,मुजफ्फरपुर सहित कई अन्य जिलों में जिला कृषि पदाधिकारी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले राजन बालन को मुख्यतः आमजन के साथ सरल एवं सुगम रूप से संवाद स्थापित कर जागरूकता के लिए जाना जाता है।अपनी बात को आमजन तक ले जाने के लिए उन्होंने जहां उसे कलम से पिरोया वहीं संगीत एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से आमजन के बीच ले गए।कृषि के महत्व,बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,खुले में शौच आदि विषयों पर इनके प्रयास को प्रांतीय स्तर पर चर्चा मिली ।मशरूम बाबा , वर्मी बाबा, गन्ना बाबा जैसे मिले उपनाम बताते हैं कि इनके प्रयास को आमजनों ने खासा पसंद किया।वहीं विभिन्न फसलों पर चालीसा लिखकर उसकी उपयोगिता और महत्व को आमजन तक पहुंचाया।डॉक्टर राठौर ने कहा कि आजाद पुस्तकालय द्वारा राजन बालन को आजाद स्मृति साहित्य सृजन सम्मान के लिए चयनित करने का मुख्य आधार उपरोक्त शैली,पहचान एवं उपलब्धि को बनाया गया ।उनके चयन पर आजाद पुस्तकालय परिवार ने जहां उन्हें बधाई दी है वहीं उम्मीद जताई कि इससे साहित्य व समाज सृजन में लगे लोगों को बल मिलेगा।आजाद पुस्तकालय के सचिव डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कहा कि सम्मान समारोह के उपरांत पुस्तकालय के संरक्षक स्मृतिशेष प्रो के के मंडल,चर्चित चिकित्सक डॉक्टर अरुण कुमार ,प्रखर शिक्षाविद् डॉक्टर माधवेंद्र झा की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया है।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

[the_ad id="32069"]

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।