*आजाद पुस्तकालय, कतराहा, मधेपुरा ( बिहार )*
—————–
*सम्मान-पत्र*
मधेपुरा जिलांतर्गत मुरलीगंज प्रखंड के हरिपुरकला गांव के में जन्मे *प्रोफेसर राम किशोर प्रसाद रमण (आर. के. पी. रमण)* का नाम बिहार के प्रमुख अर्थशास्त्रियों एवं शिक्षाविदों में शुमार है।आप प्रतिष्ठित ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के छात्र, शिक्षक एवं प्रधानाचार्य रहे और भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में परीक्षा नियंत्रक, निदेशक (नियुक्ति कोषांग), स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष से लेकर माननीय कुलपति तक का सफर तय किया।
आप मृदुभाषी स्वभाव के धनी लोकप्रिय शिक्षक हैं, जो एक विद्यार्थी के कक्षा पहुंचने पर भी पूरी मुस्तैदी से व्याख्यान देते और विद्यार्थियों को प्रश्न पुछने के लिए प्रोत्साहित करते थे। कुलपति के पद पर रहते हुए और सेवानिवृत्त के बाद भी छात्र-छात्राओं के लिए आपके दरवाजे हमेशा खुले रहे।
आपका मधेपुरा जैसे सुदूर क्षेत्र में रहते हुए छात्र से कुलपति तक का जीवन सफर किसी भी शिक्षक के लिए आदर्श है। आप बीएनएमयू में बतौर कुलपति अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पहले स्थानीय व्यक्ति होने का गौरव भी रखते हैं। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आपको *आजाद स्मृति आदर्श शिक्षक सम्मान-2026* से सम्मानित करते हुए *आजाद पुस्तकालय, कतराहा, मधेपुरा (बिहार)* अपने आपको गौरवांवित महसूस करती है।
*स्वस्थ, सक्रिय एवं सुदीर्घायु जीवन की कामना के साथ सादर समर्पित।*
*डॉ. हर्ष वर्धन सिंह राठौड़*
सचिव
*डॉ. सुधांशु शेखर*
कार्यक्रम संयोजक
*प्रो. विनय कुमार चौधरी*
अध्यक्ष
*स्थान* : सार्क इंटरनेशनल स्कूल, मधेपुरा
*दिनांक* : 04. 09. 2026














