Search
Close this search box.

*आओ लौटे अतीत की ओर की कड़ी में भूपेंद्र बाबू के पौत्र दीपक प्रसाद होंगे सम्मानित*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*आओ लौटे अतीत की ओर की कड़ी में भूपेंद्र बाबू के पौत्र दीपक प्रसाद होंगे सम्मानित*

आजाद पुस्तकालय, कतराहा द्वारा मधेपुरा जिला स्थापना दिवस को समर्पित एक महीने तक के कार्यक्रम की कड़ी में आओ लौटे अतीत की ओर की कड़ी में प्रखर समाजवादी, स्वतंत्रता सेनानी भूपेंद्र नारायण मंडल के पौत्र दीपक प्रसाद को भूपेंद्र नारायण मंडल की पुण्यतिथि के पूर्व संध्या पर सम्मानित किया जाएगा।उक्त जानकारी आजाद पुस्तकालय के सचिव डॉ. हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार चौधरी एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुधांशु शेखर के हवाले से दी।

डॉ. हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कहा कि इस वर्ष जिला स्थापना दिवस को एक माह तक आयोजित करने का उद्देश्य जिले की पहचान के विभिन्न पहलुओं से जुड़ना और वर्तमान पीढ़ी को उससे जोड़ना है। मधेपुरा की राजनीतिक, सांस्कृतिक,धार्मिक कड़ी में समृद्ध विरासत रही है जिसपर संवाद,पहल की जरूरत है।

डॉ. राठौर ने कहा कि आओ लौटे अतीत की ओर कार्यक्रम का मूल उद्देश्य जिले की महान हस्तियों के योगदानों को याद करना एवं उनके परिवार को सामाजिक रूप से सामने लाना भी है। भूपेंद्र नारायण मंडल इस क्षेत्र के अग्रिम पंक्ति के हस्ताक्षर हैं इसलिए इस कड़ी की शुरुआत उनके परिवार के सम्मान के साथ की जा रही है।

*भूपेंद्र नारायण मंडल ने राजनीति को संस्कार दिया : डॉ. सुधांशु*

कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि आओ लौटे अतीत की ओर कड़ी की शुरुआत भूपेंद्र नारायण मंडल जैसी हस्ती से करने का मूल उद्देश्य प्रांतीय, राष्ट्रीय स्तर पर मधेपुरा की आदर्श पहचान स्थापित करने में उनके अमूल्य योगदान का है। उन्होंने न सिर्फ स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया ब्लू समाजवाद को पहचान और राजनीति को संस्कार दिया।उनके समाजवादी समझ को राष्ट्रीय पहचान मिली।कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि आयोजन समिति का प्रयास रहेगा कि यह कारवां अटूट रूप से जारी रहे।

*आओ लौटे अतीत की ओर की योजना युवाओं को अपनी विरासत से जुड़ेगी*

आजाद पुस्तकालय के अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि आओ लौटे अतीत की ओर एक सराहनीय प्रयास है।यह एक ओर जहां अपनी समृद्ध विरासत पर चर्चा का अवसर प्रदान करेगा वहीं वर्तमान और भावी पीढ़ी को अपनी पहचान से जुड़ने का अवसर भी देगा।ऐसे आयोजनों से ही जिला स्थापना दिवस जैसे कार्यक्रमों की सार्थकता भी सिद्ध होती है।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संबद्धता प्राप्त अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2015-18 का परीक्षाफल आधारित अनुदान राशि प्राप्त करने हेतु भौतिक रूप से प्ररस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में