Search
Close this search box.

अभाविप में अविरल को मिली बड़ी जिम्मेदारी 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अभाविप में अविरल को मिली बड़ी जिम्मेदारी 

———

बीएनएमयू, मधेपुरा के शोधार्थी अविरल मिश्रा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इन्हें 31 मई, 2026 (रविवार) को उड़ीसा में संपन्न हुए हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार झारखंड के प्रतियोगी परीक्षा छात्र कार्य के लिए इन्हें संयोजक का दायित्व दिया गया है। ये परिषद से प्रारंभ से ही जुड़े रहे हैं और दक्षिण बिहार के कई पदों पर रहते हुए निरंतर सेवा कर रहे हैं। ये अभाविप के दक्षिण बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पटना महानगर के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं। पटना विश्वविद्यालय में अभाविप के कार्यकर्ता के रूप में विभिन्न कार्यों में इनकी अहम भूमिका रही है।

अविरल मिश्रा को राष्ट्रीय कार्यपरिषद सदस्य समीक्षा यदुवंशी, विभाग प्रमुख प्रो. ललन प्रसाद अद्री, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर, नगर अध्यक्ष द्वय डॉ. अशोक कुमार पोद्दार एवं डॉ. शंकर कुमार मिश्र, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. उपेन्द्र प्रसाद यादव, प्रांत शोध कार्य सहसंयोजक रंजन कुमार, प्रांत विश्वविद्यालय कार्य संयोजक सौरभ कुमार, जिला प्रमुख डॉ. दिल कुमार दिल, जिला संयोजक नवनीत सम्राट, सहसंयोजक मेघा मिश्रा, नगर मंत्री अंकित आनंद आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]