Search
Close this search box.

अखिल भारतीय दर्शन परिषद् : 71वें अधिवेशन हेतु पूर्व नियोजन बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिल भारतीय दर्शन परिषद्
71वें अधिवेशन हेतु पूर्व नियोजन बैठक
सभी सम्माननीय विद्वज्जनों को सादर सूचित किया जाता है कि विद्यावर्धिनी महाविद्यालय, धुळे एवं कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, जळगाव के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के 71वें अधिवेशन के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु माननीय अध्यक्ष प्रो. अंबिकादत्त शर्माजी की अध्यक्षता में और सचिव
प्रो. किस्मत कुमार सिंहजी के सुचनानुसार पूर्व नियोजन बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
इस बैठक में अधिवेशन की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक रूपरेखा, आयोजन व्यवस्था तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक का दिनांक : दि.05 अक्टूबर 2026 सोमवार
समय : रात्रि 8:00 बजे
माध्यम : google meet द्वारा आभासी बैठक
बैठक के प्रमुख विषय
1. 71वें अधिवेशन की तिथि, स्थान एवं आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा।
2. अधिवेशन के मुख्य विषय एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का निर्धारण।
3. विभिन्न शैक्षणिक सत्रों, मुख्य वक्ताओं एवं विशेष व्याख्यानों पर विचार।
4. शोधपत्र आमंत्रण, पंजीकरण एवं शोधपत्र प्रकाशन संबंधी योजना।
5. आयोजन समिति एवं विभिन्न उपसमितियों के गठन पर चर्चा।
6. बाहर से आने वाले विद्वज्जनों एवं प्रतिनिधियों के लिए भोजन एवं निवास व्यवस्था।
7. अधिवेशन की आर्थिक योजना एवं सहयोग संबंधी विषय।
8. अधिवेशन के प्रचार-प्रसार एवं व्यापक शैक्षणिक सहभागिता पर विचार।
9. सदस्यों एवं विद्वज्जनों द्वारा प्रस्तुत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा।
अतः अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के सभी सम्माननीय विद्वज्जनों, पदाधिकारियों एवं संबंधित सदस्यों से विनम्र अनुरोध है कि दि.05 अक्टूबर 2026 को रात 8:00 बजे google meet के माध्यम से आयोजित इस आभासी बैठक में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करें तथा अपने बहुमूल्य सुझाव एवं मार्गदर्शन से 71वें अधिवेशन को सफल बनाने में सहयोग करें।
आपकी सहभागिता एवं मार्गदर्शन हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
सादर आमंत्रण।
माननीय अध्यक्ष
प्रो. अंबिकादत्त शर्मा
सचिव
प्रो. किस्मत कुमार सिंह
अखिल भारतीय दर्शन परिषद्
अधिवेशन संयोजक
प्राचार्य डॉ.जगदीश एस.पाटील
विद्यावर्धिनी महाविद्यालय,धुले (महाराष्ट्र)Darshan Parishad

Monday, 5 Oct • 8:00 – 09:00 pm
Google Meet

joining info

Video call link:

https://meet.google.com/pqb-kdsg-qcx

 

READ MORE