Search
Close this search box.

राष्ट्रीय सेमिनार 4 जुलाई, 2024 को।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राष्ट्रीय सेमिनार 4 जुलाई, 2024 को

स्नातकोतर दर्शनशास्त्र विभाग, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा, आदित्यवाहिनी, बिहार तथा मधेपुरा यूथ एशोसिएशन (माया), मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 4 जुलाई, 2024 (गुरुवार) को एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है। सेमिनार के संयोजक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि यह कार्यक्रम नव वेदांत के प्रतिपादक युगनायक स्वामी श्री विवेकानंदजी के 122 वें पुण्य स्मरण तथा श्रीमज्जगद् गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज के 82 वें प्राकट्य महोत्सव (राष्ट्रोत्कर्ष दिवस) के अवसर पर आयोजित है। इसका विषय ‘भारतीय संत-परंपरा : मानवोत्थान एवं राष्ट्रोत्कर्ष’ रखा गया है।

सेमिनार के आयोजन सचिव राहुल कुमार यादव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न – 12:30 बजे तक आयोजित होगा। इसमें बीएनएमयू, मधेपुरा के कुलपति प्रो. बी. एस. झा, उद्घाटन कर्त्ता तथा आदित्य वाहिनी के राष्ट्रीय संयोजक प्रेमचन्द्र झा मुख्य वक्ता होंगे। इस अवसर पर पूर्व कुलपति प्रो. अनंत कुमार मुख्य अतिथि, कुलसचिव डॉ. विपिन कुमार राय विशिष्ट अतिथि तथा विकास पदाधिकारी प्रो. ललन प्रसाद अद्री सम्मानित अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टी. पी. कॉलेज, मधेपुरा के प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव तथा विषय प्रवेश अर्थशास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर प्रज्ञा प्रसाद करेंगी।

उन्होंने बताया कि उद्घाटन सत्र के बाद तकनीकी सत्र में पत्र वाचन होगा। इस सत्र की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं समाजसेवी प्रो. भूपेन्द्र नारायण यादव’ मधेपुरी’ तथा संयोजन जंतु विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. नरेन्द्र श्रीवास्तव करेंगे।अंत में अपराह्न 03:00 से अपराह्न 04:00 बजे तक प्रमाण-पत्र वितरण एवं समापन सत्र आयोजित होगा।

प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि सेमिनार में सहभागिता पूर्णतः निःशुल्क है। मुख्य विषय ‘भारतीय संत-परंपरा मानवोत्थान एवं राष्ट्रोत्कर्ष के विभिन्न पहलुओं और स्वामी विवेकानन्द जी एवं स्वामी निश्चलानंद जी के जीवन दर्शन एवं कार्यों से सम्बंधित आलेख/शोध-पत्र प्रस्तुत किए जा सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को सेमिनार में सक्रिय सहभागिता के आधार पर प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

READ MORE

बिहार के लाल कमलेश कमल आईटीबीपी में पदोन्नत, हिंदी के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान अर्धसैनिक बल भारत -तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में कार्यरत बिहार के कमलेश कमल को सेकंड-इन-कमांड पद पर पदोन्नति मिली है। अभी वे आईटीबीपी के राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी हैं। साथ ही ITBP प्रकाशन विभाग की भी जिम्मेदारी है। पूर्णिया के सरसी गांव निवासी कमलेश कमल हिंदी भाषा-विज्ञान और व्याकरण के प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनके पिता श्री लंबोदर झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हैं और उनकी धर्मपत्नी दीप्ति झा केंद्रीय विद्यालय में हिंदी की शिक्षिका हैं। कमलेश कमल को मुख्यतः हिंदी भाषा -विज्ञान, व्याकरण और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश भर में जाना जाता है। वे भारतीय शिक्षा बोर्ड के भी भाषा सलाहकार हैं। हिंदी के विभिन्न शब्दकोशों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी पुस्तकों ‘भाषा संशय-शोधन’, ‘शब्द-संधान’ और ‘ऑपरेशन बस्तर: प्रेम और जंग’ ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है। गृह मंत्रालय ने ‘भाषा संशय-शोधन’ को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में उपयोग के लिए अनुशंसित किया है। उनकी अद्यतन कृति शब्द-संधान को भी देशभर के हिंदी प्रेमियों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यूपीएससी 2007 बैच के अधिकारी कमलेश कमल की साहित्यिक एवं भाषाई विशेषज्ञता को देखते हुए टायकून इंटरनेशनल ने उन्हें देश के 25 चर्चित ब्यूरोक्रेट्स में शामिल किया था। वे दैनिक जागरण में ‘भाषा की पाठशाला’ लोकप्रिय स्तंभ लिखते हैं। बीते 15 वर्षों से शब्दों की व्युत्पत्ति एवं शुद्ध-प्रयोग पर शोधपूर्ण लेखन कर रहे हैं। सम्मान एवं योगदान : गोस्वामी तुलसीदास सम्मान (2023) विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय साहित्य सम्मान (2023) 2000 से अधिक आलेख, कविताएँ, कहानियाँ, संपादकीय, समीक्षाएँ प्रकाशित देशभर के विश्वविद्यालयों में ‘भाषा संवाद: कमलेश कमल के साथ’ कार्यक्रम का संचालन यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए हिंदी एवं निबंध की निःशुल्क कक्षाओं का संचालन उनका फेसबुक पेज ‘कमल की कलम’ हर महीने 6-7 लाख पाठकों द्वारा पढ़ा जाता है, जिससे वे भाषा और साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। बिहार के लिए गर्व का विषय : आईटीबीपी में उनकी इस उपलब्धि और हिंदी के प्रति उनके योगदान पर पूर्णिया सहित बिहारवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि बिहार की प्रतिभाएँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार स्वयं प्रकाश के फेसबुक वॉल से साभार।

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दिनाँक 2 से 12 फरवरी, 2025 तक भोगीलाल लहेरचंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी, दिल्ली में “जैन परम्परा में सर्वमान्य ग्रन्थ-तत्त्वार्थसूत्र” विषयक दस दिवसीय कार्यशाला का सुभारम्भ।

[the_ad id="32069"]