Tag: हिंदी

BNMU खेल का हमारे जीवन में काफी महत्व है : कुलपति
Uncategorized

BNMU खेल का हमारे जीवन में काफी महत्व है : कुलपति

खेल का हमारे जीवन में काफी महत्व है। इससे हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। यह बात कुलपति डाॅ. आर. के. पी. रमण ने कही। वे सोमवार को के. पी. काॅलेज, मुरलीगंज में आयोजित वॉलीबॉल (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का उद्घाटन कर रहे थे। कुलपति ने कहा कि कोरोना संक्रमण ने जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित किया और इसका खेल पर भी प्रतिकूल असर पड़ा था। लेकिन अब खेल सहित सभी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम विभिन्न विधाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। कुलपति ने कहा कि बीएनएमयू प्रशासन ने कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को भी गंभीरता से लिया है। इसके कारण हमने राज्यस्तरीय एकलव्य एवं तरंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बढ़चढ़ कर भाग लें और बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्...