Tag: शिक्षक

LNMU मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व लोक सूचना पदाधिकारी सह पूर्व उप कुलसचिव द्वितीय सह पूर्व उप कुलसचिव प्रथम सह मिल्लत महाविद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ. मो. इंसान अली को उप-परीक्षा नियंत्रक (सामान्य शिक्षा) बनाया गया है।
Uncategorized

LNMU मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व लोक सूचना पदाधिकारी सह पूर्व उप कुलसचिव द्वितीय सह पूर्व उप कुलसचिव प्रथम सह मिल्लत महाविद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ. मो. इंसान अली को उप-परीक्षा नियंत्रक (सामान्य शिक्षा) बनाया गया है।

लनामिवि दरभंगा:- मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व लोक सूचना पदाधिकारी सह पूर्व उप कुलसचिव द्वितीय सह पूर्व उप कुलसचिव प्रथम सह मिल्लत महाविद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ. मो. इंसान अली को उप-परीक्षा नियंत्रक (सामान्य शिक्षा) बनाया गया है। इसके पूर्व वे 4/8 कंपनी के कैप्टन रैंक के दो दशकों तक राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) अधिकारी रहे।...
Bihar हडताल में शामिल होने वाले शिक्षक एवं शिक्षकेत्तरकर्मियों की जानकारी/सूची मांगी गई
Uncategorized

Bihar हडताल में शामिल होने वाले शिक्षक एवं शिक्षकेत्तरकर्मियों की जानकारी/सूची मांगी गई

बिहार सरकार, शिक्षा विभाग का पत्र पत्रांक- 15/एम 1-226/2009-248, दिनांक 16.01.2024 के आलोक में सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों एवं प्रधानाचार्यों से 12 जनवरी, 2024 को हडताल में शामिल होने वाले शिक्षक एवं शिक्षकेत्तरकर्मियों की जानकारी/सूची मांगी गई है।
Bihar शिक्षक भर्ती परीक्षा के द्वितीय चरण में चयनित शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह
Uncategorized

Bihar शिक्षक भर्ती परीक्षा के द्वितीय चरण में चयनित शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

शिक्षक भर्ती परीक्षा के द्वितीय चरण में चयनित शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुआ। पटना के गांधी मैदान में आयोजित इस समारोह में कुल 96 हजार 823 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। प्रथम चरण में 2 नवंबर, 2023 को 1 लाख 20 हजार 336 शिक्षकों की बहाली की गई थी, अर्थात् पिछले 70 दिनों में कुल 2 लाख 16 हजार 359 शिक्षकों की बहाली की गई है। ये अपने आप में अभूतपूर्व है। अब तक 3 लाख 63 हजार लोगों की बहाली हो चुकी है। शिक्षा विभाग के अलावा दूसरे विभागों में भी बहाली हुई है। अब तक 5 लाख युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। हमलोगों ने सात निश्चय-2 में भी 20 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने (10 लाख नौकरी एवं 10 लाख लोगों को रोजगार) देने का लक्ष्य रखा था। इसपर तेजी से काम हो रहा है तथा शीघ्र ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। सभी नवनियु...
Uncategorized

BNMU जबतक शिक्षक भूखा है…

जब तक शिक्षक भूखा है ज्ञान का सागर सुखा है के नारे से गुंजता रहा बी.एन.एम.यू. संबद्ध कॉलेज के शिक्षकों ने सरकार से की वेतनमान की मांग अनूदान नहीं वेतनमान दो के मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कुलसचिव को सौंपा मांग पत्र 30 और 31 जनवरी को पटना में होगा राज्य व्यापी धरना प्रदर्शन मधेपुरा से डॉ. संजय कुमार परमार की रिपोर्ट भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में अनुदान नहीं वेतन दो सहित अन्य स्थानीय मांगों को लेकर संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने धरना दिया। बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आयोजित धरना में मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिले के सभी संबद्ध कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। धरना के माध्यम से संघ ने अनुदान नहीं वेतन दो की मांग को अविलं...
BNMU शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के प्रोन्नति से संबंधित लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किये जाने के संबंध में।
BIHAR

BNMU शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के प्रोन्नति से संबंधित लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किये जाने के संबंध में।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार, राजभवन, पटना-800 022 पत्रांक-BSU(Directive)-43/2023-102 / रा.स. (1), दिनांक-12.01.2024 प्रेषक,                                                                रॉबर्ट एल. चोंग्थू, भा.प्र.से. राज्यपाल के प्रधान सचिव सेवा में,                                                          कुलपति/कुलसचिव बिहार राज्य के सभी विश्वविद्यालय विषयः-शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के प्रोन्नति से संबंधित लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किये जाने के संबंध में। महाशय, निर्देशानुसार उपर्युक्त विषय के सम्बन्ध में कहना है कि विश्वविद्यालयों में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के प्रोन्नति से संबंधित कई लंबित मामले इस सचिवालय को प्राप्त हुए हैं। इस पर माननीय कुलाधिपति महोदय द्वारा गंभीरता से लेते हुए सम्यक् विचारोपरान्त निदेश देने की कृपा की गई है कि विश्वविद...
BNMU शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के जिला स्तरीय कमेटी की बैठक
Uncategorized

BNMU शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के जिला स्तरीय कमेटी की बैठक

मधेपुरा। बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के बैनर तले 6 जनवरी, 2024 (शनिवार) को संत अवध कीर्ति नारायण डिग्री कॉलेज मधेपुरा में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक हुई। बैठक में अनुदानित कॉलेज कर्मियों ने अनुदान नहीं वेतन मान की मांग को लेकर व्यापक आंदोलन कर सरकार पर दबाव डालने का निर्णय लिया। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. देव प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विवि अध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार ने कहा कि तीन दशक से बिना वेतन के काम कर रहे शिक्षक और कर्मियों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा परीक्षाफल आधारित अनुदान देना शुरू किया। कॉलेज कर्मियों को लगा कि अब उनलोगों को वेतनमान भी जल्द दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अनुदान की राशि इतनी कम है कि इससे कुछ भी काम नहीं हो सकता। ऐसे में सरकार पर दबाव बनाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन करना जरू...
BNMU कार्यशाला में भाग लेंगे बीएनएमयू के कुलपति एवं 10 शिक्षक
BIHAR

BNMU कार्यशाला में भाग लेंगे बीएनएमयू के कुलपति एवं 10 शिक्षक

♦कार्यशाला में भाग लेंगे बीएनएमयू के कुलपति एवं 10 शिक्षक♦ --- राजभवन, पटना में सोमवार (11 दिसंबर, 2023) को आयोजित कार्यशाला में बीएनएमयू की भी भागीदारी रहेगी। इसमें यहां से कुलपति प्रो. राजनाथ यादव के नेतृत्व में दस शामिल शामिल होंगे। कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य विषय विकसित भारत एक द रेट ऑफ 2047 : वॉयस ऑफ यूथ है। इसमें सशक्त भारतीय, विकासशील एवं स्थायी अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचार, गुड गवर्नेस एंड सिक्युरिटी तथा भारत एक विश्व विषयक पैनल डिस्कशन भी होना है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल मोड में करेंगे। इसमें बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर सहित सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं 10-10 फैकल्टी मेंबर शामिल होंगे। कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर ने बताया कि का...
BNMU प्रथम साक्षी से संवाद/ शिक्षक एवं शिक्षार्थी में तारतम्य आवश्यक : डॉ. रवि
Uncategorized

BNMU प्रथम साक्षी से संवाद/ शिक्षक एवं शिक्षार्थी में तारतम्य आवश्यक : डॉ. रवि

प्रथम साक्षी से संवाद जनवरी 1992 में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव की सरकार ने कोसी में विश्वविद्यालय की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया और मधेपुरा को इसका मुख्यालय बनाया। इस तरह बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय का जन्म हुआ। इसमें डॉ. रमेन्द्र कुमार यादव 'रवि' की महती भूमिका रही और सौभाग्य से आपको विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति होने का गौरव भी प्राप्त हुआ। इस तरह आप इस विश्वविद्यालय के प्रथम साक्षी हैं। आपने इस विश्वविद्यालय की गर्भावस्था का सुख अनुभूत किया और इसकी प्रसव वेदना भी झेली। इसे घुटने के बल चलते देखा, फिर डगमगाते हुए दौड़ते भी देखा और आज इस मुकाम पर भी देख रहे हैं। आप इस विश्वविद्यालय के अतीत, वर्तमान एवं भविष्य अर्थात् कल, आज एवं कल को एक साथ देख रहे हैं। इस विश्वविद्यालय का वांग्मय चाहे जितना बड़ा हो जाए, इसकी इमारतों की मंजिलें चाहे कितनी भी ऊंची क्यों न...