Search
Close this search box.

Madhepura शरद यादव का निधन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मधेपुरा के पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने आज 12 जनवरी, 2023 को रात 9:00 बजे फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली। शरद यादव की बेटी सुभाषिनी ने ट्वीट किया है, ”पापा नहीं रहे.।”

मालूम हो कि शरद यादव का मधेपुरा से गहरा जुड़ाव था। वे यहां से चार बार सांसद रहे। पहली बार उनके लिए प्रोफेसर रमेंद्र कुमार यादव रवि ने मधेपुरा की सीट छोड़ी थी।

कुछ साल पहले शरद यादव की बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनबन हो गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन बैठे थे। फिर शरद यादव जेडीयू से बाहर हो गए और नई पार्टी बनाई थी। हालांकि हाल के दिनों में शरद यादव लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के करीब हो गए थे। शरद यादव के निधन से समाजवादी आंदोलन और राष्ट्रीय राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है।

READ MORE

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

[the_ad id="32069"]