Search
Close this search box.

DP प्रो. मृत्युंजय नारायण सिन्हा के निधन पर शोक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रो. मृत्युंजय नारायण सिन्हा के निधन पर शोक
———-
दर्शन परिषद्, बिहार के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय दर्शनशास्र विभाग, भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मृत्युंजय नारायण सिन्हा (27 जून, 1942- 4 अप्रैल, 2023) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अध्यक्ष प्रो. पूनम सिंह ने बताया कि प्रो. सिन्हा का नाम देश के समकालीन दार्शनिकों में अग्रगण्य था। परिषद् ने दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में आपके महनीय योगदान के लिएक्षमार्च, 2022 में आपको प्रोफेसर सोहनराज लक्ष्मी देवी तातेड़ लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया था। आपके निधन से दर्शन जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।

महामंत्री डॉ. श्यामल किशोर ने बताया कि आपने एल. एस. कालेज, मुजफ्फरपुर से स्नातक में प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया था और भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से स्नातकोत्तर (स्वर्ण पदक सहित) की डिग्री प्राप्त की थी।

शोक व्यक्त करने वालों में आईसीपीआर, नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष प्रो. आर. सी. सिन्हा, स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग, पटना विश्वविद्यालय, पटना के पूर्व अध्यक्ष प्रो. आई. एन. सिन्हा, अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह, परिषद् के उपाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव द्वय प्रो. किस्मत कुमार सिंह एवं प्रो. पूर्णेंदु शेखर, कोषाध्यक्ष प्रो. वीणा अमृत, प्रो. अभय कुमार सिंह, प्रो. श्यामरंजन प्रसाद सिंह, डॉ. विजय कुमार, डॉ. श्याम किशोर सिंह एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सुधांशु शेखर के नाम शामिल हैं।

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]