Search
Close this search box.

BNMU। 2019 में नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवासंपुष्टि की प्रक्रिया शुरु करने की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

2019 में नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवासंपुष्टि की प्रक्रिया शुरु करने की मांग
——                                                                   बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर ने कुलसचिव कपिलदेव प्रसाद को आवेदन देकर बिहार लोक सेवा आयोग, पटना की अनुशंसा पर 2019 में नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवासंपुष्टि की प्रक्रिया शुरु करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने बिहार लोक सेवा आयोग, पटना की अनुशंसा पर 2016, 2017 एवं 2018 में विभिन्न विषयों में नियुक्त 51 असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवा फरवरी 2020 में ही संपुष्ट कर दी है। इससे संबंधित अधिसूचना ज्ञापांक- जीएस. (एसवाईएनडी. सीओएमपीएल- 422/19)- 237/20, दिनांक- 15.02. 2020 जारी की जा चुकी है। लेकिन इसके बाद यह प्रक्रिया रुकी हुई है। इस बीच बिहार लोक सेवा आयोग, पटना की अनुशंसा पर 2019 में नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर भी विश्वविद्यालय सिंडिकेट द्वारा निर्धारित परीक्ष्यमान अवधि (एक वर्ष) पूरी कर चुके हैं। अतः परीक्ष्यमान अवधि पूरी कर चुके नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवासंपुष्टि की प्रक्रिया शुरु करने की जरूरत है। उन्होंने मांग की है कि सेवासंपुष्टि की प्रक्रिया निरंतर जारी रहनी चाहिए।

READ MORE

मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में खेल गतिविधियों का आयोजन

[the_ad id="32069"]

READ MORE

मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में खेल गतिविधियों का आयोजन