Search
Close this search box.

BNMU विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कुलपति प्रोफेसर डाॅ. राम किशोर प्रसाद रमण और विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारों ने सभी मीडियाकर्मियों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। कुलपति ने कहा है कि लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा और उसे बहाल करने में मीडिया की अहम भूमिका है।अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस का उद्देश्य प्रेस-मीडिया की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है।

प्रति कुलपति डाॅ. आभा सिंह ने सभी मीडियाकर्मियों को विश्व प्रेस दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि प्रेस-मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में इसकी महती भूमिका है।

कुलसचिव डाॅ. कपिलदेव प्रसाद ने कहा कि मीडिया के साथ जनता की अपेक्षाएं एवं आकांक्षाएं जुड़ी हैं। मीडिया समाज के सभी क्षेत्रों से जुड़ा है और जीवन का कोई भी आयाम इससे अछूता नहीं है।

जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर ने सभी मीडियाकर्मियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि मीडिया ने बाढ़, भूकंप आदि विभिन्न आपदाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में भी काफी उल्लेखनीय काम किया है। इस कोरोना काल में भी मीडियाकर्मी सच्चे कोरोनावारियर्स बनकर सामने आए हैं। इस क्रम में कोसी-सीमांचल के सभी मीडियाकर्मियों के कार्य विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन